Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिकी पासपोर्ट को बड़ा झटका, दुनिया के टॉप-10 लिस्ट से बाहर; भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार

America Passport: इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट 77वें पायदान पर है। भारत की रैंकिंग में 2025 के पहले क्वार्टर के मुकाबले 8 पायदान का सुधार हुआ है। भारतीय पासपोर्ट के साथ 59 देशों में वीजा-फ्री।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 15, 2025 | 09:06 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Most Powerful Passport 2025: अमेरिकी पासपोर्ट पहली बार दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। अब अमेरिकी पासपोर्ट 12वें नंबर पर है, जो मलेशिया के बराबर है। इस पासपोर्ट से 227 में से 180 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। दूसरी ओर, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है, जो 193 देशों में वीजा-फ्री एंट्री देता है। इसके बाद दक्षिण कोरिया (190) और जापान (189) हैं।

इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट 77वें पायदान पर है। भारत की रैंकिंग में 2025 के पहले क्वार्टर के मुकाबले 8 पायदान का सुधार हुआ है। भारतीय पासपोर्ट के साथ 59 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) एक्सेस मिलता है।

क्यों कमजोर हुआ अमेरिकी पासपोर्ट?

कई देशों ने अमेरिकियों के लिए वीजा नियम सख्त कर दिए। ब्राजील ने अप्रैल में वीजा-फ्री एंट्री खत्म कर दी है। चीन ने अपने वीजा-फ्री प्रोग्राम में अमेरिका को शामिल नहीं किया। पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, भारत, सोमालिया और वियतनाम के नए नियमों ने भी अमेरिकी पासपोर्ट की ताकत पर असर डाला है।हेनली एंड पार्टनर्स के चेयरमैन क्रिश्चियन केलिन ने कहा कि अमेरिकी पासपोर्ट की ताकत में कमी सिर्फ रैंकिंग की बात नहीं है। यह दिखाता है कि दुनिया में ताकत का खेल बदल रहा है। जो देश खुलापन अपनाते हैं, वे आगे बढ़ रहे हैं, और जो पुरानी सोच पर टिके हैं, वे पीछे रह रहे हैं। एनी फोर्जहाइमर नाम की एक्सपर्ट ने कहा कि अमेरिका की सख्त नीतियों वाली सोच उनके पासपोर्ट की ताकत में कमी के रूप में दिख रही है।

भारत की बढ़ती ताकत से रैंकिंग में सुधार

ग्लोबल लेवल पर भारत की बढ़ती ताकत का असर उसकी पासपोर्ट रैंकिंग पर भी पढ़ा है। इसके अलावा डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल और नए समझौतों ने भी खास रोल निभाया है।

भारतीय पासपोर्ट में सुधार की वजह

  • समझौते: भारत ने फिलीपींस और श्रीलंका जैसे देशों के साथ वीजा-फ्री या VOA समझौते किए।
  • मजबूत कूटनीति: भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और रिश्तों की वजह से मलेशिया, थाईलैंड जैसे देशों ने वीजा नियम आसान किए।
  • डिजिटल सुविधा: ई-वीजा और VOA को बढ़ावा मिला, जो इंडेक्स में गिना जाता है।
  • पर्यटन और व्यापार: भारत से ज्यादा पर्यटक और व्यापार देखकर देशों ने छूट दी।

ये भी पढ़ें: संसद तक पहुंचा चीनी जासूस! सांसदों को जारी की गई चेतावनी, सियासतदानों में मचा हड़कंप

ब्रिटेन का पासपोर्ट भी कमजोर हुआ

ब्रिटिश पासपोर्ट भी नीचे खिसककर छठे से आठवें नंबर पर आ गया। 2015 में यह पहले नंबर पर था। वहीं, चीन का पासपोर्ट 2015 में 94वें स्थान पर था, जो अब 64वें स्थान पर पहुंच गया। इसे 37 नए देशों में बिना वीजा फ्री एंट्री मिली है। चीन 76 देशों को बिना वीजा अपने यहां आने देता है, जो अमेरिका से 30 ज्यादा है। चीन ने रूस, खाड़ी देशों, दक्षिण अमेरिका और यूरोप के कई देशों के साथ वीजा-फ्री समझौते किए हैं।​​​​​​

America dropped from list of e world top 10 most powerful passport countries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 09:06 AM

Topics:  

  • America
  • China
  • India

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत विशेष: बच्चों की जिंदगी के बारे में क्यों नहीं सोचते ट्रंप ?

2

संपादकीय: पाक को सख्त जवाब देगी भारत-तालिबान मैत्री

3

‘भारत एक महान देश’, ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ; पाकिस्तानी पीएम को दी शांति की सलाह- VIDEO

4

भारत ने सेट कर दी पाकिस्तान की फील्डिंग? तीन तरफ से घिरा आंतक का आका, शहबाज-मुनीर की नींद हराम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.