Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप ने ले लिए इन मुद्दों पर ताबड़तोड़ फैसले, क्या पेरिस जलवायु समझौते से हटेगा अमेरिका?

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ लेने के बाद उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होगा। ट्रंप पहले कार्यकाल में भी ऐसा..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 21, 2025 | 07:43 AM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से हटाने की योजना बनाई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि ऐसा होने पर अमेरिका एक दशक में दूसरी बार जलवायु परिवर्तन से जुड़े वैश्विक प्रयासों से बाहर हो जाएगा। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी अमेरिका को इस समझौते से अलग किया था। हालांकि, उनके बाद राष्ट्रपति बने जो बाइडन ने अमेरिका को फिर से इसमें शामिल कर लिया था।

दुनिया के देशों ने जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इस समझौते का उद्देश्य है कि वैश्विक तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखा जाए। हालांकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को “धोखा” कहा है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कई बड़े और तेजी से लिए गए फैसलों की तैयारी की थी।

ट्रंप शपथ के बाद बदलेंगे आव्रजन नीतियां

डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगियों ने बताया है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ट्रंप अमेरिका की आव्रजन नीतियों में बदलाव के लिए कई आदेश जारी करेंगे। इनमें जन्म से मिलने वाली नागरिकता को खत्म करने का कदम भी शामिल होगा।

अमेरिका में नागरिकता और ट्रंप की नई घोषणाएं

अभी अमेरिका में जो बच्चे वहां पैदा होते हैं, उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है, चाहे उनके माता-पिता अमेरिकी न हों। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह दक्षिणी मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लागू करेंगे। इसके तहत वहां सेना तैनात की जाएगी।

इसके अलावा, ट्रंप ने कहा है कि शरणार्थियों को अमेरिकी सीमा के बाहर, मैक्सिको में रुकने की नीति फिर से शुरू करेंगे। साथ ही, वह मृत्युदंड को फिर से लागू करेंगे, जिसे राष्ट्रपति बाइडन ने पहले बंद कर दिया था।

अवैध प्रवासियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रविवार को शपथ ग्रहण से एक दिन पहले वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरिना में समर्थकों से भरी “मेक अमेरिका ग्रेट एगेन” रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, “हम जल्द ही अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करेंगे। पद संभालने के कुछ घंटों में ही मैं बाइडन प्रशासन के सभी गलत आदेश रद्द कर दूंगा।”

तीसरा युद्ध रोकने और टिकटॉक को बचाने की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका लक्ष्य यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना, पश्चिम एशिया में शांति लाना और तृतीय विश्व युद्ध को रोकना है। उन्होंने दुनिया में फैली अराजकता को खत्म करने का संकल्प भी दोहराया।

टिकटॉक पर ट्रंप ने कहा कि यह एप जरूरी है क्योंकि इससे कई नौकरियां जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि टिकटॉक को उन्होंने इस शर्त पर मंजूरी दी थी कि इसका 50% हिस्सा अमेरिका के पास रहेगा। ट्रंप ने कहा, “हम अपना कारोबार चीन को नहीं देना चाहते।”

जीत से संभव हो सका इजरायल-हमास संघर्ष विराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते को पश्चिम एशिया में शांति की ओर पहला कदम बताया। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता उनकी नवंबर में हुई राष्ट्रपति चुनावों में ऐतिहासिक जीत की वजह से ही संभव हो सका है।

पुतिन ने ट्रंप को दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले बधाई दी। पुतिन ने कहा कि वह नए अमेरिकी प्रशासन के साथ यूक्रेन और परमाणु हथियारों के मुद्दों पर बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने यूक्रेन में लंबे समय तक शांति बनाए रखने की बात कही। पोप फ्रांसिस ने भी ट्रंप को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बाइडन के फैसले होंगे रद्द

डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति बने, तो बाइडन प्रशासन के कई फैसलों को तुरंत रद्द कर देंगे। वाशिंगटन डीसी के नेशनल बिल्डिंग म्यूजियम में कैंडललाइट डिनर के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह पदभार संभालने के कुछ घंटों के अंदर बाइडन के “विनाशकारी” कार्यकारी आदेशों को अपनी कलम के एक झटके से खत्म कर देंगे।

इन मुद्दों पर ताबड़तोड़ फैसले

व्हाइट हाउस ने वादा किया था कि ट्रंप के शपथ लेने के बाद अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो जाएगा, और ऐसा ही हुआ। ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों पर नए कर और शुल्क लगाएंगे। इसके अलावा, वह एक नई बाहरी राजस्व सेवा प्रणाली बनाएंगे, जिससे सभी शुल्क और कर एकत्रित होंगे, और इससे देश का खजाना भरेगा।

विषय ट्रंप के फैसले
मेक्सिको सीमा पर सैनिक तैनाती घुसपैठ रोकने के लिए सैनिकों को तैनात करेंगे, अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजेंगे। सीमा पर दीवार बनाई जाएगी।
ड्रग तस्कर आतंकी विदेशी संगठित ड्रग तस्करी गिरोहों को आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा।
पनामा नहर का मुद्दा पनामा नहर को वापस लिया जाएगा, और अमेरिकी जहाजों से गुजरने पर अधिक शुल्क लिया जा रहा है।
निष्पक्ष न्याय सभी के लिए निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा, सरकारी सेंसरशिप समाप्त की जाएगी।
महंगाई पर नियंत्रण महंगाई को थामने के लिए मंत्रिपरिषद को निर्देश जारी करेंगे।
मेक्सिको की खाड़ी का नाम मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ किया जाएगा।
जेंडर नीति अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे: स्त्री और पुरुष, तीसरा जेंडर नहीं होगा।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अनिवार्यता इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अनिवार्यता को समाप्त किया जाएगा, और जीवाश्म ईंधन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

 

After taking oath trump took quick decisions on these issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 07:38 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Joe Biden
  • Third World War

सम्बंधित ख़बरें

1

करा रहे हैं व्यवस्था… पुतिन-जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

2

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

3

भारत पर टैरिफ लगाकर रूस के साथ अमेरिका कर रहा व्यापार, पुतिन ने ट्रंप को किया बेनकाब-Video

4

Trump की धमकी के बाद भी नहीं डरी Apple, भारत में बढ़ाया कारोबार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.