बांग्लादेश के बाद ब्रिटेन में बिगड़े हालात, भारतीय नागरिकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
जारी एडवाइजरी में भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि अगले कुछ समय के लिए ब्रिटेन की यात्रा न करें और अगली सूची आने का इंतजार करें। साथ ही ब्रिटेन में रहे नागरिकों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।
- Written By: साक्षी सिंह
ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसा जारी है।
लंदन: पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन में चल रहे बवाल और भड़कती हिंसा को देखते हुए भारतीय राजदूत ने अपने नागरिकों लिए एडवाइजरी जारी किया है। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है वे कुछ समय के लिए ब्रिटेन यात्रा को स्थगित कर दें। साथ ही ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को चेतावनी दी गई है कि अनावश्य घर से बाहर न निकलें।
अनावश्यक घरों से न निकलें बाहर
सोशल मीडिया साइट एक्स पर ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट जारी किया है। भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी में भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि अगले कुछ समय के लिए ब्रिटेन की यात्रा न करें और अगली सूची आने का इंतजार करें। साथ ही ब्रिटेन में रहे नागरिकों को स्थानीय समाचारों से अपडेट रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Ram Navami 2026: राम नवमी पर अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी!
भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
ये भी पढ़ें:–इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर, पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात तो नहीं?
Advisory for Indian Citizens visiting the UK.@VDoraiswami @sujitjoyghosh @MEAIndia pic.twitter.com/i2iwQ7E3Og — India in the UK (@HCI_London) August 6, 2024
में क्यों है बवाल
बताब्रिटेन दें कि ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसा जारी है। ब्रिटेन के कई इलाकों में करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय बवाल चल रहा है। साउथपोर्ट में एक डांस क्लास में हुए चाकूबाजी की घटना के बाद दंगे रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना में तीन लड़कियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस ने हिंसा के संबंध में करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच भारत ने मंगलवार को एहतियाती कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
ऋषि सुनक ने की थी निंदा
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर ब्रिटेन हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सड़कों पर हम जो चौंकाने वाले दृश्य देख रहे हैं। उनका साउथपोर्ट में हुई त्रासदी से कोई लेना-देना नहीं है। यह हिंसक और आपराधिक व्यवहार है जिसका हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। सुनक ने आगे कहा कि पुलिस को इन अपराधियों से तुरंत निपटने के लिए हमारा पूरा समर्थन है और उन्हें कानून के पूरे बोझ का सामना करना चाहिए।
