मक्का गए 68 भारतीयों की मौत, मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार, घिरी सऊदी सरकार

सऊदी अरब में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के सितम के बीच मक्का में हज के दौरान 600 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। जिनमें 68 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
saudi arabia, hajj , death , indians
हज के दौरान 68 भारतीयों की मौत
Updated on

मक्का:  सऊदी अरब में भयंकर गर्मी के चलते इस साल हज यात्रा के 600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इतनी बड़ी तादाद में हज यात्रियों की मौत की खबरसे अब भारत से हज को गए तीर्थयात्रियों के परिवारों की चिंता बढ़ चुकी है। भारत से इस साल 1,75,000 यात्री हज के लिए गए हुए थे। इस बाबत अन्य मिडीया रिपोर्टस के अनुसार यात्रा से जुड़े एक डिप्लोमेट ने बताया कि, मरने वाले लोगों में 68 भारतीय भी शामिल हैं। बीते साल हज के दौरान 200 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थी। मरने वाले हज यात्रियों में सबसे ज्यादा मिस्र के नागरिक हैं।

बताया जा रहा कि, ये मौतें बीते एक हफ्ते के दौरान हुई हैं और अकेले हज के आखिरी दिन 6 भारतीयों की मौत हुई है। मिडीया रिपोर्टस के मुताबिक, कई मौतें तो प्राकृतिक कारणों और बुजुर्गों की हुई है। लेकिन कुछ मौतों की वजह भयंकर गर्मी है। हालांकी भारतीय नागरिकों की मौत पर अभी तक भारत सरकार की और से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

उधर सऊदी अरब ने हज के दौरान गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की है, न ही मौतों की वजह बताई है। हालांकि,मक्का के निकट अल-मुआइसम में आपातकालीन परिसर में सैकड़ों लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में कतार में खड़े रहे।

किस देश के कितने यात्रियों की मौत

मिडीया रिपोर्टस की मानें तो हज के दौरान मारे गए 600 से ज्यादा हज यात्रियों में सबसे ज्यादा 323 मिस्र के, ट्यूनीशिया के  35, इंडोनेशिया सके 44, जॉर्डन के 41, भारत से 68 और ईरान सके 11 नागरिक शामिल है। खबरों की मानें तो मारे गए हज यात्रियों के शव वापस देश नहीं भेजे जाएंगें, उनको सऊदी अरब में ही दफन किया जाएगा।

600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत

ऑनलाइन प्रसारित एक सूची से पता चलता है कि पांच दिवसीय हज के दौरान कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से बात करने वाले एक चिकित्सक ने कहा कि सूची वास्तविक ही प्रतीत होती है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने भी नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उनका मानना है कि कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है। इस ऑनलाइन सूची में मृत्यु का कोई भी कारण नहीं बताया गया है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शैतान को कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोगों को भी यहां बेहोश होते देखा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com