Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 6 जवानों की मौत, क्वेटा के FC हेडक्वार्टर में किया विस्फोट

Chagai FC Blast: पाकिस्तान के चगाई में आत्मघाती हमले में छह जवानों की मौत हो गई है। बीएलएफ की सादओ बटालियन पर हमले का संदेह है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 06, 2025 | 11:17 AM

पाकिस्तान में विस्फोट।

Follow Us
Close
Follow Us:

BLF Attack: पाकिस्तान में बलूचिस्तान राज्य के नोकुंदी इलाका स्थित चगाई में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के मेन गेट पर आज सुबह आत्मघाती हमला किया गया। छह कर्मियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। हमला बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) की सादओ ऑपरेशनल बटालियन (SOB) ने किया है।

हाल में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सुरक्षा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसकी शुरुआत 11 मार्च को हुई, जब उग्रवादियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन पर बड़ा हमला किया था। उसके बाद यह लगातार हमले हो रहे। जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में ट्रेन को टारगेट कर कई धमाके और रॉकेट हमले किए गए थे।

गोलीबारी और झड़पें जारी

बहरहाल, आज सुबह का विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मुख्य द्वार पूरी तरह नष्ट हो गया। पास की दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर हमले के तुरंत बाद हथियारबंद हमलावर नोकुंडी स्थित FC मुख्यालय के अंदर घुस गए। मुख्यालय परिसर के अंदर गोलीबारी और झड़पें जारी हैं। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बताया जा रहा है। हमले के मद्देनजर संबंधित अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन में ‘ग्रूमिंग गैंग’ का आतंक, निशाने पर हिंदू-सिख लड़कियां; क्या पुलिस की चुप्पी ने बढ़ाया खतरा?

पाकिस्तान ने बनाया खतरनाक गेम प्लान, सूडान के साथ हथियार डील से हिली दुनिया!

पाकिस्तान में कोहरे का कहर, पुल से नहर में गिरा ट्रक; 6 मासूमों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Henley Passport Index 2026: भारत की रैंकिंग में सुधार, पड़ोसी देशों का पासपोर्ट सबसे फिसड्डी

यह भी पढ़ें: 24 घंटों में 7 धमाके, पुलिस स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर हमला, क्यों जल रहा बलूचिस्तान?

सहायता के लिए मंगवाए गए दो हेलिकॉप्टर

रिपोर्टों के अनुसार घटनास्थल पर सहायता के लिए क्वेटा से दो हेलीकॉप्टर रवाना किए गए हैं। अधिकारी हताहतों के बारे में आधिकारिक विवरण जारी करने में जुटे हैं।

कई जगहों पर किया ब्लास्ट

बीएलएफ ने 28 और 29 नवंबर को पाकिस्तान में 29 बड़े हमलों को अंजाम दिया था। इसमें 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। बीएलएफ के लड़ाकों ने गवादर स्थित पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर भी ग्रेनेड लॉन्च किया था। इस आईईडी हमले में बीएलएफ ने खुफिया अधिकारियों को निशाना बनाया था। इसके अलावा बीएलए ने मस्तुंग शहर स्थित पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर हमला किया था। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले 4 साल में पाकिस्तान से 4 हजार सैनिक मारे गए हैं। 20 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद पाकिस्तान को बर्दाश्त से ज्यादा नुकसान का सामना कर पड़ा है।

6 soldiers killed in suicide attack in pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 10:57 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.