Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन में खून की प्यासी हुई कार, 35 लोगों की ले ली जान…43 गंभीर रूप से घायल

दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अन्य 43 गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 62 व्यक्ति अपनी कार से व्यायाम कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Nov 12, 2024 | 10:58 PM

कार एक्सीडेंट (फोटो सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीजिंगः दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अन्य 43 गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों रौंदते हुए निकल गई। झुहाई शहर में ही इस समय देश का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एयर शो चल रहा है। जिसमें शरीक होने बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं।

स्थानीय पुलिस ने इसे ‘‘बड़ी क्रूर घटना” करार दिया। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना सोमवार स्थानीय समयानुसार शाम 7:48 बजे के आसपास तब हुई, जब लोग खेल केंद्र में व्यायाम कर रहे थे। चेन नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने चीनी समाचार पत्रिका कैक्सिन को बताया कि सोमवार को जब यह घटना घटी, तब कम से कम छह समूह नियमित सैर के लिए स्टेडियम में थे। उन्होंने बताया कि उनके समूह ने स्टेडियम के चारों ओर अपना तीसरा चक्कर पूरा किया ही था कि अचानक एक तेज गति से आती कार उनकी ओर बढ़ी और कई लोगों को रौंद दिया।

बीबीसी की खबर के मुताबिक एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कैक्सिन को बताया, ‘‘कार ने गोलाकार में दौड़ी और वहां सभी क्षेत्रों पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में लोग घायल हो गए।” घायलों में कई बुजुर्ग, किशोर और बच्चे भी शामिल हैं। बीबीसी ने बताया कि उसके संवाददाताओं को मंगलवार को स्टेडियम से रिपोर्टिंग करते समय फिल्मांकन बंद करने को कहा गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान फैन के रूप में हुई है और सुरक्षाकर्मियों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे फैन को तत्काल पकड़ लिया।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: मनपा भ्रष्टाचार पर एकनाथ शिंदे का तंज, टेंडर से लेकर नसबंदी तक घोटालों का जिक्र

अमरावती में कांपी धरती! धामणगांव रेलवे में झटके महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग, जानें पूरा मामला

IND vs NZ, 1st ODI Live: न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत, भारत को विकेट की दरकार

चेहरे पर निखार चाहिए? दिल को भी रखना है स्वस्थ, डाइट में शामिल करें पिस्ता

घटना के बाद जवाबी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने बताया कि फैन अपनी गाड़ी में चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ा और अस्पताल भेजा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय पुलिस ब्यूरो के हवाले से बताया कि फैन का अब भी इलाज किया जा रहा है, क्योंकि उसके गर्दन और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों आई हैं और वह बेहोश है। उसने बताया कि आरोपी पुलिस पूछताछ के लिए अभी स्वस्थ नहीं है।

35 people killed and 43 injured when a car rammed into a park in china

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 10:58 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.