रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने कहा- 2 लाख बच्चों को ले जाया गया रसिया
- Written By: अविनाश पांडे
File Photo
युक्रेन: रूस और युक्रेन में (Russia Ukraine War) जंग जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukraine President Volodymyr Zelenskyy ) ने बुधवार को कहा कि, युक्रेन से बलपूर्वक रूस ले जाए गए देश के लोगों में दो लाख बच्चे भी शामिल हैं। इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे सम्मलित हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार की रात को देश के नाम एक वीडियो संदेश में कहा, इस अपराधिक नीति का मकसद लोगों की चोरी करना भर नहीं है, बल्कि ले जाए गए लोगों की यूक्रेन की यादों को मिटाना है और उन्हें युक्रेन लौटने के काबिल नहीं छोड़ना है।
जेलेंस्की ने आगे कहा, कि यूक्रेन दोषियों को दंडित करेगा लेकिन पहले वह रूस को युद्ध के मैदान में दिखा देगा, कि यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता। हमारे लोग कायर नही है। आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हमारे बच्चे आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
राष्ट्रपति ने कहा, कि रूस से कब्जे वाले इलाकों में युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं, 446 घायल हुए हैं, और अबतक 139 बच्चे लापता हैं। यह संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि रूसी सैनिकों के कब्जे वाले इलाकों की स्पष्ट स्थिति के बारे में अभी उनके सरकार के पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने 11 बच्चों के नामों का जिक्र करते हुए उनकी मौत के बारे में जानकारी दी है ।(एजेंसी)
