Congo News: कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश,129 कैदियों की मौत
कांगो की राजधानी में एक मुख्य बंदीगृह को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी दी।
- Written By: साक्षी सिंह
कांगो में जेल परिसर में भगदड़
किंशासा: कांगो की राजधानी में एक मुख्य बंदीगृह को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी दी।
कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि शुरुआती अनुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह किंशासा में क्षमता से अधिक कैदियों वाली मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों को चेतावनी देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई।
ये भी पढ़ें:-नेतन्याहू पर झल्लाए जो बाइडन, बोले- हमास के साथ समझौते का प्रयास नहीं कर रहे इसराइली PM
सम्बंधित ख़बरें
भारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
कांगो में नई सरकार का एलान: अनातोले कोलिनेट माकोसो फिर बने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने की घोषणा
कांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
मानवाधिकार संस्था एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने देश को लेकर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि मकाला जेल कांगो का मुख्य बंदीगृह है जिसमें 1,500 कैदियों के रहने की क्षमता है लेकिन इसमें 12,000 कैदियों को रखा गया है। इनमें से ज्यादातार सुनवाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। बंदीगृह में पहले भी कैदियों के जेल तोड़कर भागने की घटनाएं हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:-उत्तरी फिलीपीन में तूफान का कहर, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में 14 लोगों की मौत
इनमें 2017 की वह घटना भी शामिल है जिसमें एक धार्मिक संप्रदाय ने सैकड़ों कैदियों को मुक्त कराया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को गोलीबारी शुरू हुई जो सोमवार सुबह तक जारी रही। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि घटना में सिर्फ दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विवादित आंकड़ा बताया था।
