- Hindi News »
- World »
- 11 Dead As Shootouts Rock Small Town In Southern Mexico State Of Chiapas
मैक्सिको में जंगलराज, दक्षिणी राज्य चियापास के कस्बे में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत
- Written By: मनोज पांडे

(फाइल फोटो)
मेरिडा: मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के एक छोटे से कस्बे में मंगलवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि चियापास के चिकोमुसेलो कस्बे में गोलीबारी हुई थी। इस क्षेत्र को प्रवासियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के गिरोहों के बीच विवाद सामने आते रहे हैं और हाल में सोमवार को भी नशीले पदार्थ बेचने वाले समूहों में टकराव हुआ था। उसने बताया कि मंगलावर को हुई गोलीबारी में मारे गए कुछ लोग चिकोमुसेलो के ही निवासी हैं।
बता दें कि इससे पहले सोमवार के दिन मेक्सिको सिटी के दक्षिण में गोलीबारी की एक घटना में आठ लोगों के मारे गए थे। मेक्सिको सिटी की सीमा से सटे मोरेलोस राज्य में घटना देर रात हुइट्जिलैक में घटी। जंगलों से घिरे पहाड़ी शहर में हुइट्जिलैक अवैध लकड़हारों, अपहरणकर्ताओं और मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों का असर है। शहर के मेयर राफेल वर्गास ने घटना को एक भयावह हिंसक कृत्य करार दिया और कहा कि इसमें कई लोग मारे गए थे।
गौरतलब हो कि इससे पहले दिसंबर महीने में मेक्सिको के उत्तर-मध्य प्रांत गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में तड़के एक क्रिसमस समारोह में शामिल लोगों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। सलामांका शहर में गोलीबारी की एक अन्य घटना में चार और लोगों की मौत हो गई थी। साल्वाटियेरा में क्रिसमस समारोह के खत्म होने के बाद जब लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे तभी उन पर गोलीबारी की गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
एल मेंचो के मरते ही CJNG में पड़ी फूट, 29 साल के एल योगर्ट ने खुद को घोषित किया कार्टेल का नया किंग- VIDEO
मैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका की खुफिया इंटेल, आर्मी ऑपरेशन…जानें कैसे मारा गया कुख्यात माफिया एल मेंचो? जिसके लिए जल रहा मैक्सिको
11 dead as shootouts rock small town in southern mexico state of chiapas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाघ से हारकर तड़प रहा था तेंदुआ, चांभार्डा में इंसानों पर निकाला गुस्सा; घायल तेंदुए ने 3 को बुरी तरह नोचा
Mar 26, 2026 | 12:51 PMनाबालिगों में बढ़ते तंबाकू सेवन पर चिंता, छत्रपति संभाजीनगर में कोटपा कानून पर पुलिस को प्रशिक्षण
Mar 26, 2026 | 12:49 PMभांडुप ड्रीम्स मॉल पर उठे गंभीर सवाल, अवैध गतिविधियों के बीच नई कमेटी ने लिया रिडेवलपमेंट का फैसला
Mar 26, 2026 | 12:45 PMमुंबई में तनाव: मालवणी में ‘रामनवमी’ की तैयारी पर बवाल, भगवा झंडे लगाने को लेकर भिड़े दो गुट
Mar 26, 2026 | 12:43 PMसिर्फ 60 मिनट में हटेगी पोस्ट! पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर सरकार का एक्शन, सोशल मीडिया कंपनियों को अल्टीमेटम
Mar 26, 2026 | 12:42 PMDhurandhar 2 Update: ‘धुरंधर 2’ में जसकीरत की फेक तस्वीर पर भड़के आदित्य धर, एआई कंटेंट पर दी चेतावनी
Mar 26, 2026 | 12:42 PMभंडारा में फिर ‘आसमानी आफत’ का साया! 26 से 30 मार्च तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट, किसान बेहाल
Mar 26, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM














