Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold Mine Collapse: कांगो में धंसी सोने की खदान, 10 मजदूरों की मौत…कई मलबे में दबे

कांगों के दक्षिण किवु प्रांत के कबारे में स्थित एक सोने की खदान ढह गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। यह इलाका विद्रोहियों के नियंत्रण में है। विद्रही गुटों द्वारा नियुक्त उप गवर्नर ने हादसे की जानकारी दी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 25, 2025 | 07:15 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर- गोल्ड माइन हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

किंशासा: मध्य अफ्रीका के कांगो में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक सोने की खदान ढह गई। जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी कांगों में दक्षिण किवु प्रांत के कबारे क्षेत्र में स्थित लुहिहि खदान में हुआ। मौजूदा समय में यह इलका विद्रोहियों के नियंत्रण में है। घटना की जानकारी विद्रोही समू द्वारा नियुक्त उप गवर्नर दुनिया मसुम्बुको ब्वेंज ने दी।

खदान ढहने को लेकर मसुम्बुको ब्वेंज ने कहा कि “हादसा जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। बता दें कि मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अभी भी मलबे में दबे हैं शव

सम्बंधित ख़बरें

डोनाल्ड ट्रंप कराएंगे खामेनेई की हत्या…अमेरिकी सांसद के दावे से मचा हड़कंप, ईरान को दी चेतावनी

दिल्ली दंगों की आरोपी गुलफिशा फातिमा समेत चार लोग रिहा, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, देखें VIDEO

राहुल गांधी ही ‘रॉल विंची’ हैं…कोर्ट में याचिकाकर्ता ने रखी दलीलें, जानें कोर्ट ने क्या कहा

पांच राज्यों के चुनाव से पहले BJP रच रही चक्रव्यूह! ठाकरे से लेकर तेजस्वी तक हो चुके हैं इससे परास्त

इस हादसे की पूर्व गवर्नर जीन जैक्स पुरूसी ने भी पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई शव अभी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वहीं 10 लोगों की मौत की पुष्टि उप गवर्नर मसुम्बुको ब्वेंज द्वार की गई है।

विद्रोही समूह का बढ़ता प्रभाव

बता दें कि यह इलाका फिलहाल रवांडा समर्थित विद्रोही संगठन M23 के नियंत्रण में है। यह संगठन पूर्वी कांगो के कई क्षेत्रों पर कब्जा कर चुका है, जिसमें लुहिही और प्रांतीय राजधानी बुकावु शामिल हैं। वहीं जनवरी 2024 से M23 का प्रभाव और बढ़ा है। पहले उन्होंने उत्तरी किवु के शहर गोमा, और फिर फरवरी में बुकावु पर कब्जा कर लिया।

देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

M23 विद्रोही गुट चाहता है कांगों पर कब्जा

गौरतलब है कि कांगों के एक बड़े हिस्से पर M23 नामक विद्रोही गुट ने कब्जा कर लिया है। यह गुट 2012 में कांगो सेना से अलग होकर अस्तित्व में आया था। इसे तुत्सी जाति के लोगों ने बनाया है। वे दावा करते हैं कि भेदभाव से लड़ने के लिए ये गुट बनाया है, लेकिन माना जाता है कि ये गुट कांगो पर कब्जा करना चाहता है।

विद्रोही गुट M23 कांगो में सक्रिय 100 से ज्यादा विद्रोही गुटों में से एक है। इन विद्रोहियों ने 2012 में भी गोमा पर अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण ये पीछे भी हट गए थे, लेकिन 2022 से इस गुट ने फिर से हथियार उठा लिया और तेजी से पांव पसार रहा है। यह विद्रोही गुट अपने नियंत्रण वाले इलाके में एक समानंतर सरकार चलाता है।

10 people died in gold mine collapse in congo middle africa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • Foreign News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.