अमेरिका में नहीं रुक रहा गोलीबारी, अब न्यूयॉर्क पार्क में फायरिंग, 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल
रोचेस्टर पुलिस विभाग के कैप्टन ग्रेग बेलो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने रविवार को शाम करीब 6:20 बजे मेपलवुड पार्क में एक बड़ी सभा के दौरान गोली चलने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की।
- Written By: साक्षी सिंह
न्यूयॉर्क में गोलाबारी
न्यूयॉर्क: अमेरिका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन एक के बाद एक गोलीबारी की घटना अमेरिका के अलग-अलग हिस्से से सामने आती रहती है। अब ताजा मामला न्यूयॉर्क शहर से है। यहां एक पार्क में फायरिंग की गई। हमलावर ज्यादातर पार्क को निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में फायरिंग की कई घटना में पार्क को निशाना बनाया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में एक बड़ी सभा में गोली चलने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम छह लाे घायल हो गए।
मेपलवुड पार्क में सभा के दौरान चली गोली
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Trump Comment: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, बोले- हमने ईरान को एक हफ्ते रोने की छूट दी
अमेरिका में भीषण हीटवेव का कहर, 250वें स्वतंत्रता दिवस की परेड रद्द; ट्रेनों के पहिए भी थमे
रोचेस्टर पुलिस विभाग के कैप्टन ग्रेग बेलो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने रविवार को शाम करीब 6:20 बजे मेपलवुड पार्क में एक बड़ी सभा के दौरान गोली चलने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की। जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कई लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने मृतक की पहचान 20 साल के एक लड़के के रूप में की।
घटना स्थल पर मच गया था दहशत
रोचेस्टर फर्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी के साथ एक बड़ी सभा की रिपोर्ट के लिए शाम करीब 6:20 बजे ब्रिज व्यू ड्राइव पर पार्क में पहुंचे और पाया कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं और लोगों का एक बड़ा समूह घटनास्थल से भाग रहा है।
घायल अस्पताल में भर्ती
मीडिया आउटलेट ने कहा कि इस गोलीबारी के परिणाम स्वरूप इस समय पांच लोगों को अपेक्षाकृत मामूली चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को रात भर निजी वाहन से और अन्य को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढे: कैलिफोर्निया युवा आयोग में दो भारतीय-अमेरिकी नेताओं की नियुक्ति, नाम है राज भूटोरिया और अवंती रामराज
