अवैध घुसपैठ पर लगी लगाम! हजारों लोग बांग्लादेश लौटने को तैयार, मंत्री घोष बोले- ममता बनर्जी ने की सभी हदें पार

Dilip Ghosh on Illegal Infiltration: पश्चिम बंगाल की सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ मुहीम छेड़ दी। ऐसे में हजारों बांग्लादेशी वापस के लिए तैयार हो गए है। इस पर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान सामने आया।
Dilip Ghosh on Illegal Infiltration
दिलीप घोष और ममता बनर्जी (IANS फाइल फोटो)
Updated on

Dilip Ghosh Slams Mamata Banerjee: आज देश भर में बकरीद का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने ईद के जश्न के बीच पूर्व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिन सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी और उनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर, बांग्लादेश पर सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी और लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नामों के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

दिलीप घोष ने घुसपैठियों के वापस जाने के मामले में कहा, राज्य में अवैध घुसपैठियों को पहले सरकारी सुविधाएं और नागरिकता प्रमाण पत्र दिए जाते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार की सख्त नीति के कारण स्थिति अब बदल रही है। पहले घुसपैठियों को यहां लाकर विभिन्न सरकारी सुविधाएं दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का रूख साफ है।

हजारों लोगों की बांग्लादेश लौटने की तैयारी

हमारी सरकार केवल अवैध रूप से रह रहे लोगों को ही सुविधाएं देंगे। किसी भी विदेशी नागरिक को ऐसे लाभ प्राप्त करने या यहां रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना किसी बड़ी कार्रवाई के भी इस सख्त रुख ने संदेश साफ कर दिया है। खबरों के अनुसार, हजारों लोग बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी और टीएमसी मंत्रियों पर सिलीगुड़ी में दर्ज एफआईआर के बारे में दिलीप घोष ने कहा कि और भी कई एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी, उनके मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने वाली हैं। जिस तरह से हिंदू धर्म, देश, संविधान, हमारे राष्ट्रीय नेताओं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां की गईं, उसे देखते हुए जनता की तरफ से कई शिकायतें आनी चाहिए। सभी हदें पार हो चुकी हैं।”

लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध के नाम

देश भर में मनाए जा रहे बकरीद उत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों के त्योहार लगातार मनाए जाते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नामों के आरोप पर भी दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर घोटाले का हिस्सा बताया और कहा कि योजना का दुरुपयोग कर अवैध घुसपैठियों और फर्जी लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया गया।

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाई जा रही है और अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com