- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Is Burning Under Mamatas Rule Riots In 24 Parganas After Murshidabad
ममता राज में ‘जलता बंगाल’…मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में बवाल, आईएसएफ और पुलिस के बीच हिंसक झड़प और आगजनी!
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने कोलकाता आ रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों से भरी बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया। वक्फ कानून के खिलाफ मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में व्यापक...
- Written By: अभिषेक सिंह

ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब आईएसएफ यानी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों को कोलकाता की ओर मार्च करने से रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान आगजनी की घटना भी सामने आई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। वीडियो में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और कई दोपहिया वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा
जानकारी के मुताबिक वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने कोलकाता आ रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों से भरी बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया। वक्फ कानून के खिलाफ मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में व्यापक हिंसा देखने को मिली है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
बंगाल चुनाव: TMC को लगा बड़ा झटका…अब इस सिटिंग विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ; जानें इस्तीफे के पीछे की वजह
बंगाल में BJP कैसे बनी मजबूत ताकत और उसकी चुनावी रणनीति क्या है? जानें दीदी को घेरने वाला वो चक्रव्यूह फार्मूल
2021 में TMC ने कैसे दर्ज की बड़ी जीत और बीजेपी क्यों रह गई पीछे, दीदी के आगे क्यों फीका पड़ा दिल्ली का दांव?
प्रदर्शनकारी कोलकाता की ओर बढ़ रहे थे
तृणमूल और भाजपा के अलावा आईएसएफ एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका राज्य विधानसभा में प्रतिनिधित्व है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पुलिस ने भांगड़ से आ रहे उनके वाहनों को कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर जाने से रोका तो आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने बसंती एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया।
मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी का आरोप
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है कि कुछ बीएसएफ जवान ऐसे लोगों को बंगाल में घुसने दे रहे हैं, जो हिंसा फैलाकर वापस लौट रहे हैं। भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी यही बात कही है। टीएमसी ने सवाल उठाया है कि अगर दिलीप घोष को बीएसएफ की इस भूमिका के बारे में पता है तो गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी कैसे नहीं हो सकती?
‘चप्पल पहनकर मार्च कर रही बीएसएफ’
टीएमसी ने यह भी दावा किया है कि स्थानीय खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ बीएसएफ जवान चप्पल पहनकर मार्च कर रहे हैं और राजनीतिक नारे लगा रहे हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या बीएसएफ चप्पल पहनकर मार्च करती है? अगर वे बीएसएफ के जवान हैं, तो यह बहुत गंभीर मामला है और अगर नहीं हैं, तो यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि सरकार बनाने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।
पश्चिम बंगाल की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पलायन पर टीएमसी के मंत्रियों ने क्या कहा? मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कुछ परिवारों के पलायन पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, ‘वे बंगाल से बंगाल जा रहे हैं। सब कुछ ठीक है। जो हुआ, सो हुआ। हालांकि, यह निंदनीय है और पुलिस जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन है।
West bengal is burning under mamatas rule riots in 24 parganas after murshidabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने
Apr 18, 2026 | 12:10 AMAaj Ka Rashifal 18 April: इन 4 राशियों के लिए शनिवार रहेगा बेहद शुभ! वृश्चिक राशि वालों के लिए रेड अलर्ट?
Apr 18, 2026 | 12:05 AMकिसानों की बैठक में घुसा लंगूर, DM ने दिया कुर्सी पर बैठने का न्योता, वीडियो वायरल
Apr 17, 2026 | 11:25 PMGT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया
Apr 17, 2026 | 11:22 PMस्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
Apr 17, 2026 | 11:13 PM2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM














