स्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!

Street Light Viral Video : सोशल मीडिया पर एक अजीब स्ट्रीट लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाइट जमीन की बजाय आसमान की ओर लगी है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Street light facing the sky goes viral, sparks hilarious reactions online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Strange Street Light : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अक्सर ऐसा होता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ अनोखा दिख जाए तो लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब कुछ दोस्त टहलने निकले और उन्हें एक अजीबोगरीब स्ट्रीट लाइट नजर आई, जो इस वीडियो के वायरल होने की वजह बन गई।

स्ट्रीट लाइट की रौशनी जमीन के बजाय आसमान की तरफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोस्तों को दिखाते हुए कैमरा ऑन करता है और फिर एक स्ट्रीट लाइट की ओर इशारा करता है। हैरानी की बात यह है कि स्ट्रीट लाइट की दिशा जमीन की ओर होने के बजाय आसमान की तरफ कर दी गई है।

यानी जहां उसे सड़क और लोगों को रोशनी देनी चाहिए, वहां वह ऊपर की ओर रोशनी फैला रही है। इस अजीब नजारे को दिखाते हुए शख्स मजाक में कहता है कि “ये क्या चांद को रोशनी दे रही है?”, और यही बात लोगों को खूब पसंद आ रही है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर abhay.flexion9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। अब तक इस वीडियो को 3.8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “जब चांद सबको रोशनी देता है तो उसे कौन देगा?” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “ये एलियन को सिग्नल दे रही है।” इस तरह के फनी रिएक्शन्स ने इस वीडियो को और ज्यादा वायरल बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com