Aaj Ka Rashifal 18 April: इन 4 राशियों के लिए शनिवार रहेगा बेहद शुभ! वृश्चिक राशि वालों के लिए रेड अलर्ट?

Daily Horoscope: 18 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। खासकर 4 राशियों को इस दिन आर्थिक, करियर या रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 18 April Horoscope
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Today Horoscope 18 April 2026: शनिवार 18 अप्रैल 2026 से वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है। आज अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति कई जातकों के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है। जहाँ मकर और मीन राशि के लिए व्यापारिक उन्नति के योग हैं वहीं सिंह और कुम्भ राशि वालों को आपसी रिश्तों और विरोधियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के मन में आज किसी बात को लेकर व्यर्थ का भय बना रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि बिना सोचे-समझे किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे वाद-विवाद को सुलझाने में अपनी भूमिका निभाएं। आपका निजी पुरुषार्थ बना रहेगा जो आपको चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार विस्तार पर विचार करने का है। योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए समय अच्छा है लेकिन अनजान लोगों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। संतान के कार्यों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के सहयोग की आवश्यकता महसूस करेंगे। यदि आप नए कार्य या नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता मिल सकती है। राजकीय कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विशेषकर किसी महिला की सलाह आज आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी जिससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए अनुबंध होने से लाभ होगा और निजी दायित्वों की पूर्ति समय पर होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी नजदीकी का अनुचित फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि अपनी सतर्कता से आप विरोधियों की चाल को नाकाम कर देंगे। आज धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च होगा और किसी यात्रा का योग भी बन रहा है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें आज काफी हद तक दूर हो जाएंगी। नवीन योजनाओं के विस्तार के लिए दिन अच्छा है। हालांकि छोटे विवाद को बड़ा रूप लेने से बचाएं और बातचीत में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। परिचितों के हस्तक्षेप के कारण आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि संबंध न बिगड़ें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है सोचे हुए कार्य पूरे होने से लाभ होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों को दखल देने का अवसर न दें। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी और भाई-बंधुओं का पूरा सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज कार्यस्थल पर मिल रही चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे और विजयी होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूर-दराज की यात्रा का योग है जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी और नए अनुभव प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर की बाधाओं को दूर करने वाला है। आप साझेदारी में किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपका दिन उत्साह से भर जाएगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों को आज छोटी-छोटी बातों पर मित्रों से कहा-सुनी होने से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। तनाव कम करने के लिए किसी मनोरंजक सैर पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिशील है। किसी प्रियजन का साथ आपको आगे बढ़ने की हिम्मत और प्रेरणा देगा। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा और आपके महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के बनेंगे। व्यापार में उन्नति के प्रबल योग हैं।

व्यापार भविष्य

आज वैशाख शुक्ल प्रतिपदा को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं।

तेजी: सूत और कपास के भाव में घट-बढ़ के साथ अंततः तेजी देखने को मिलेगी।

मंदी: चांदी की कीमतों में आज 30 से 50 रुपये की मंदी रहने की संभावना है। इसके साथ ही गुड़, खांड और शक्कर के भाव में भी मंदी का रुख रहेगा।

आज के भाग्यांक: 2, 5, 2, 9

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com