Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत

West Bengal Politics: मंत्री दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों की खबरों का खंडन किया। उन्होंने इस घटना को नौटंकी बताया। इस बीच, उन्होंने कपिल सिब्बल को नसीहत दी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 01, 2026 | 09:15 AM

दिलीप घोष-कल्याण बनर्जी-कपिल सिब्बल (सौजन्य-IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Politics Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों पर हुए हमले को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला होने के बाद स्थिति गरमा गई। हमले के दूसरे दिन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमले की खबरें सामने आई थी। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि कल्याण बनर्जी ड्रामा कर रहे है। उनके इस ड्रामे पर मंत्री दिलीप घोष ने उन्हें जमकर घेरा है। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “सबने देखा कि क्या हुआ। किसी ने उन्हें (कल्याण बनर्जी को) न तो मारा और न ही धक्का दिया। यह सब कोरा ड्रामा था। हमने संसद में भी उन्हें पहले ऐसी नौटंकी करते देखा है, इसीलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।”

दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी पर बोला हमला

दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें यह शोभा नहीं देता। वे बोले, “एक वरिष्ठ वकील, नेता और सांसद होने के बावजूद, उनके बर्ताव को लेकर बार-बार शिकायतें मिली हैं, जिनमें उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं। लोग उनसे नाराज हैं, और उन्हें संयम बरतना चाहिए। इस तरह का ड्रामा उनके कद के नेता को शोभा नहीं देता। अगर कोई चोट लगी ही नहीं थी, तो फिर इस सारे ड्रामे का क्या मतलब था?”

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी के खिलाफ महाविद्रोह! TMC के 80 में से 60 विधायक ऑउट ऑफ रीच, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप!

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 दिग्गज नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण

BJP नहीं TMC के लोगों ने ही अभिषेतक बनर्जी को पीटा…सोनारपुर अटैक मामले में नया ट्विस्ट, सियासी बवाल तय!

Abhishek Banerjee Attacked: अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, महुआ मोइत्रा ने BJP को बताया जंगली पार्टी

Newtown, West Bengal: On TMC MP Kalyan Banerjee, Minister Dilip Ghosh says, “Everyone has seen this, no one hit or pushed him; it’s just drama. I have seen this kind of behavior in Parliament as well, and I see it in many places…” pic.twitter.com/wQzNTX0Uzi — IANS (@ians_india) June 1, 2026

दिलीप घोष ने बताया कि महिलाओं के साथ भी कल्याण बनर्जी के बर्ताव को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी है। काकोली घोष ने तो उनके खिलाफ ओम बिरला से शिकायत भी की है। उन्होंने कल्याण बनर्जी पर महिलाओं के साथ बदसूलकी का आरोप लगाते हुए ओम बिरला को पत्र लिखा था।

कपिल सिब्बल को दी नसीहत

बंगाल में टीएमसी सांसदों पर हुए हमलों पर कपिल सिब्बल ने भाजपा की निंदा की थी। मंत्री दिलीप घोष ने कपिल सिब्बल को नसीहत देते हुए कहा, “मैं कपिल सिब्बल को पश्चिम बंगाल आने का न्योता देना चाहूंगा। सड़क किनारे किसी चाय की दुकान पर बैठें और एक कप चाय पिएं। खुद देखें कि बंगाल में हालात क्या हैं और लोग आपका स्वागत कैसे करते हैं। इन भ्रष्ट लोगों के पीछे खड़े न हों। आपकी जिंदगी तो पैसे के पीछे बर्बाद हो गई। इन लोगों को बचाने का पाप क्यों कर रहे हैं? क्यों गांधी परिवार के पीछे घूमते-घूमते अपनी जिंदगी बिता देंगे।”

Newtown, West Bengal: Minister Dilip Ghosh says, “would like to invite Kapil Sibal to come to West Bengal. Sit at a roadside tea stall and have a cup of tea. See for yourself what the situation is in Bengal and how people welcome you. Do not stand behind these corrupt people…” pic.twitter.com/FWdntbg4pX — IANS (@ians_india) June 1, 2026

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी के आवास पहुंचे शाह-नड्डा, 4 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग, BJP कैबिनेट में बड़े फेरबदल के मिले संकेत!

कल्याण बनर्जी का बचाव करने वाले नेताओं पर भी उन्होंने निशाना साधा। मंत्री दिलीप घोष ने मदन मित्रा को निशाना बनाते हुए कहा, मैं मदन मित्रा से कहना चाहूंगा कि वे जिम्मेदारी से बोलें और कुणाल घोष का बचाव करने से बचें। अपने भविष्य के बारे में सोचें। आप एक वरिष्ठ नेता हैं, और जिस तरह से आप बोल रहे हैं, वह अनुचित है।

West bengal dilip ghosh slams kalyan banerjee drama offers advice to kapil sibal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 09:14 AM

Topics:  

  • Dilip Ghosh
  • Kapil Sibal
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.