21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
West Bengal Politics: TMC सांसद कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी ने बयान दिया है। दीदी ने बागी नेताओं 21 जुलाई तक का समय देते हुए कहा कि सभी नेता अपना निर्णय ले सकते हैं।
- Written By: अमन मौर्या
ममता बनर्जी (सोर्स- IANS)
Mamata Banerjee Message To Rebel TMC Leaders: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर जाने नेताओं के लिए संदेश दिया है। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वो भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात भी की। इससे उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई। इस्ताफे के बाद अब ममता बनर्जी ने बागी नेताओं के चेतावनी दी कि 21 जुलाई से पहले जिसको जहां जाना हो वहां जाए।
कोयल मल्लिक को दिया संदेश
कोयल मल्लिक के इस्तीफे और बीजेपी नेता से मुलाकात पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने एक सांसद को देखा। मैं उनका सम्मान करती हूं। उन्होंने पहले ईमेल के माध्यम से सूचित किया था। आज वह एक बीजेपी नेता से मिलीं। उन्होंने कहा कि जो लोग दबाव में हैं, BJP के प्रेशर में, पुलिस के प्रेशर में, कोर्ट केस के प्रेशर में, Ed, CBI, CID केस के प्रेशर में, कृपया जो भी निर्णय लेना चाहते हैं लें और 21 जुलाई शहीद दिवस से पहले जहां जाना चाहते हैं वहां जाएं।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने एक सांसद को देखा। मैं उनका सम्मान करती हूं। उन्होंने पहले ईमेल के माध्यम से सूचित किया था। आज वह एक बीजेपी नेता से मिलीं। जो लोग दबाव में हैं, कृपया जो भी निर्णय लेना चाहते हैं लें और 21 जुलाई शहीद दिवस… pic.twitter.com/bA3sl00Mkr — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Kuwait Drone Attack: कुवैती सेना का बड़ा बयान, आसमान में ईरान के ड्रोनों से सीधी भिड़ंत, दहल उठे खाड़ी देश
राम मंदिर की जमीन पर बनेगी मस्जिद! भारत से हजारों किलोमीटर दूर मचा बवाल, सवालों के घेरे में इस देश की सरकार
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
दीदी ने याद दिलाया 1997 का दौर
ममता बनर्जी ने कहा कि कोई आए या न आए, मुझे परवाह नहीं। जो लोग वहां होंगे, वे एक नया रास्ता अपनाएंगे। अगर 1997 में मैं एक नया रास्ता अपना सकती थी, तो 2026 में भी ऐसा कर सकती हूं। आने वाले दिनों में देश के हालात ऐसे न हों कि वह किसी संकट में फंस जाए। हम ऐसा नहीं चाहते, लेकिन लोग, अर्थशास्त्री और समाज की चिंता करने वाले लोग यही कह रहे हैं।
अपने अनशन को याद करते हुए ममता ने कहा कि जब मैंने 26 दिनों तक उपवास किया था, तो सरकार से कोई भी मुझसे बात करने नहीं आया था, सिर्फ़ गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी आए थे।
ये भी पढे़ं- ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बागी सांसद ने किया पलटवार
ममता बनर्जी के, जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे 21 जुलाई तक ऐसा कर सकते हैं, वाले बयान पर बागी TMC नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि मुझे नहीं पता इसका क्या मतलब है। इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई 21 तारीख से पहले जाता है या 21 तारीख के बाद? हमारी टीम और मजबूत होती जा रही है।
