West Bengal Bypoll 2026: उपचुनाव पर दिलीप घोष का दावा, बोले- जनता BJP के साथ, विपक्ष के पास उम्मीदवार नहीं

West Bengal By-election: पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले दिलीप घोष ने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए मजबूत उम्मीदवार नहीं हैं।
BJP Dilip Ghosh
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिलीप घोष ने किया जीत दावामंत्री दिलीप घोष
Published on
Updated on

Dilip Ghosh On Nandigram TMC Congress: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में जनता का समर्थन भाजपा के साथ है, जबकि विपक्ष के पास मजबूत उम्मीदवार तक नहीं हैं। वे सिर्फ आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही उन्होंने टीएमसी की आंतरिक कलह और कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी।

बोले- विपक्ष के पास उम्मीदवार नहीं, सिर्फ आरोप हैं

मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपचुनाव पर कहा, "दो सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव हो रहे हैं।

यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। चुनाव शांतिपूर्ण और खुले माहौल में होंगे। जिस तरह से यहां के लोगों ने चुनावों में भाजपा का समर्थन किया है, वैसा ही अगले चुनाव में भी होगा।"

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में विपक्ष कहां है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। उनके पास तो कोई उम्मीदवार भी नहीं है। वे बस आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होता। चुनाव में लड़ना पड़ता है।

कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, उन्होंने असामाजिक तत्वों को साथ लेकर पार्टी चलाई और लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया।

जब लोगों को मौका मिला, तो उन्होंने उन्हें हटा दिया। अभी भी वे असामाजिक तत्वों को शामिल करके वही राजनीति कर रहे हैं, इसलिए कानून अपना काम कर रहा है।

TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर ममता को घेरा

तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट जाने पर दिलीप घोष ने कहा, "उनकी बाकी जिंदगी अदालतों के चक्कर लगाने में ही बीतेगी।

उन्हें किसने रोका है, हाई कोर्ट जाएं, सुप्रीम कोर्ट जाएं, यूएन जाएं। आपका अपना उम्मीदवार ही भागकर आपको छोड़ देता है। इसमें आप सरकार की बात क्यों कर रही हैं।

BJP Dilip Ghosh
इधर ममता बनर्जी ने किया समर्थन...उधर कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस, बंगाल में सियासी घमासान

कूचबिहार दौरे में स्थानीय लोगों से की मुलाकात

भाजपा नेता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष रविवार को कूचबिहार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे। मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com