

Nandigram Bypoll Congress Candidate Arrested: पश्चिम बंगाल में अगले महीने 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने कथित मर्डर केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब कुछ घंटे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके समर्थन का ऐलान किया था।
इससे कुछ घंटे पहले आगामी उपचुनाव के लिए ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक, संचिता अपना नाम वापस लेने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलने पहुंची थी। इसके चलते बीजेपी पर उनपर नाम वापस लेने के आरोप भी लगे। संचिता के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी के उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन करने का ऐलान किया था।
खबर अपडेट की जा रही है…