BJP सरकार से बंगाल को बड़ी उम्मीद! CM बनने के बाद इन 5 चुनौतियों से अब कैसे निपटेंगे सुवेंदु अधिकारी?
West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही नई सरकार का आगाज किया। मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी को अब इन 5 चुनौतियों का सामना करना होगा।
- Written By: प्रिया जैस
सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री (सौजन्य-IANS)
BJP Suvendu Adhikari Challenges: पश्चिम बंगाल में आज (9, मई) को भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आगाज हुआ। कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर अब सुवेंदु अधिकारी पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में सरकार सभी मिलकर चलाएंगे।
पश्चिम बंगाल की जनता को भारतीय जनता पार्टी से बड़ी उम्मीदें है। बंगाल ने 15 सालों से राज कर रही तृणमूल सरकार को हराकर भाजपा को वोट दिया है। इसलिए अब सुवेंदु अधिकारी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इस दौरान अब सुवेंदु अधिकारी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी से सामने कड़ी चुनौती
- बंगाल में अवैध घुसपैठ को रोकना
सुवेंदु की सरकार के सामने सबसे पहली चुनौती होगी बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकना। बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए उन्हें बीएसएफ और पुलिस के साथ मिलकर राज्य की रक्षा को मजबूत करना होगा। बंगाल में आज भी बड़े पैमाने पर जानवरों की तस्करी की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP Candidate Survey: निकाय चुनाव में भी दिखेगी बीजेपी की यूथ पॉलिसी, सोशल मीडिया पर
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन
‘कवि, विचारक और विलक्षण प्रतिभा के धनी गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज, सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
- गौ-तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाना
ऐसे में राज्य में बढ़ी गौ-तस्करी को रोकना भी सुवेंदु के आगे बड़ी चुनौती होगी। बता दें, कि पश्चिम बंगाल में नदी का उपयोग कर अवैध तरीके से जानवरों को बांग्लादेश एक्सपोर्ट किया जाता है।
- सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार लाना
सुवेंदु अधिकारी के सामने तीसरी चुनौती सुरक्षा को लेकर रहेगी। बंगाल में बढ़ती हिंसा और महिलाओं के प्रति अत्याचार और बढ़ते अपराधों को रोकना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्हें पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सख्त कदम उठाने होंगे।
- बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना
पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना सुवेंदु अधिकारी के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी होगी।
- सिंडिकेट-कट मनी कल्चर पर लगाम लगाना
बंगाल में कई सालों से बंगाल में ‘सिंडिकेट-कट मनी’ व्यवस्था हर स्तर पर सचिवालय से लेकर पंचायतों तक पूरी तरह से फैल चुकी है। इस संपूर्ण सिंडिकेट व्यवस्था को जड़ से उखाड़ फेंकना सुवेंदु अधिकारी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि यह बंगाल में भ्रष्टाचार की सबसे भयावह और विनाशकारी शक्ति के रूप में काम करती है।
यह भी पढ़ें – भरे मंच पर पीएम मोदी ने किसके पैर छुए? कौन हैं वो बुजुर्ग जिनसे मिनटों गले लगे रहे प्रधनमंत्री, जानें सब कुछ
सुवेंदु समेत 5 मंत्रियों ने ली शपथ
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार के साथ 5 अन्य मंत्रियों को राज्यपाल आरएन रवि ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनीय, क्षुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।
