Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम बंगालः BJP के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर फिर से हमला, कई राउंड फायरिंग के साथ फेंके बम, 1 घायल

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 27, 2025 | 10:37 AM

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला बीती बुधवार देर रात हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे।

वहीं बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर ने कहा कि, ‘‘स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा… दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया, ‘‘उसने पुलिस के सामने गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी हुई।”

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

MP Politics Inside Story: अर्जुन सिंह भी थे ‘पर्ची CM’! जानें 1980 के उस पॉलिटिकल ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी

ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष

अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार

हार के बाद भी सोशल मीडिया पर सीएम बनी हुई हैं ममता, मुख्यमंत्री का मोह बरकरार, नहीं बदली सोशल मीडिया प्रोफाइल

मामले पर पुलिस सूत्रों की मानें तो, इलाके में मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़की। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के जगदल से विधायक सोमनाथ श्याम ने सिंह और उनके समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। श्याम ने कहा, ‘‘अर्जुन सिंह और उनके लोगों ने मेघना जूट मिल में काम करने वालों पर हमला किया तथा गोलियां चलाईं। युवक को सिंह ने गोली मारी और उनके समूह के हमले में तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए। हम सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, नहीं तो हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।” कथित तौर पर अशांति की खबर मिलने के बाद नमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्थिति बिगड़ गई और गोलीबारी तथा बम विस्फोट होने लगे। घटनाक्रम का विवरण देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘रात करीब साढ़े 10 बजे मैंने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। मैं अपने करीबी सहयोगियों के साथ मजदूर भवन में था। मैं बाहर भागा और मेघना मोड़ की ओर चल पड़ा। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, बदमाशों ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।”

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन सिंह ने दावा किया कि कम से कम पांच से सात गोलियां चलाई गईं। हमले के बाद, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया और इस दौरान उनमें से एक नाले में गिर गया तथा घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों सहित एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से कारतूस के कई खोल और बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को पहले भाटपारा सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जिसे बाद में कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

जानकारी दें कि, बीते साल अक्टुबर 2024 को भी अर्जुन सिंह के घर पर गोलीबारी की गई थी और बम से भी हमला किया गया था। इस हमले में वह घायल भी हो गए थे। हालांकि उनके घर पर पहले भी हमले होते रहे हैं। साल 2021 में सितंबर में अर्जुन सिंह के घर पर कम से कम 2 बार हमले किए गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal attack on former bjp mp arjun singhs house 1 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 10:36 AM

Topics:  

  • Arjun Singh
  • Bharatiya Janata Party
  • Latest Hindi News
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.