Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में दोबारा कराए जा सकते हैं चुनाव! EVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता का दावा

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 29, 2026 | 04:47 PM

मतदान प्रक्रिया में शामिल मतदानकर्मी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकडों के मुताबिक, 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के बीच कुछ बूथों पर ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष मतदाता सूची (Special Voter List) पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी। जहां भी EVM से छेड़छाड़ हुई है, वहां दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं।

श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार तन्मय घोष ने कहा कि अभी तक शांतिपूवर्क तरीके से मतदान चल रहा है।लेकिन कुछ जगहों पर जैसे बूथ संख्या 225, 18, 19, 21 और 22 पर सेंट्रल फोर्स और बंगाल पुलिस ने हमारे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जो पूरी तरह से निंदनीय है। हमने इस मुद्दे को उठाया है। मेरे क्षेत्र में ज्यादा संख्या में EVM में खराबी की समस्याएं हैं, मैं इन सबका रिकॉर्ड कर रहा हूं। अगर 4 मई को मुझे इन बूथों पर कोई गड़बड़ी दिखी तो मैं जरूर इसे चुनौती दूंगा।

ममता ने सुरक्षाबलों पर उठाए सवाल

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया। हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा। हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है।

सम्बंधित ख़बरें

जल्द CRPF भेजो वरना अनहोनी हो जाएगी…भवानीपुर में घिरे सुवेंदु अधिकारी, CRPF ने किया लाठीचार्ज

EVM में कमल के बटन पर चिपका दिया टेप, जहांगीर के इलाके में वोटिंग के बीच बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

RSS ने लिया मोहन सरकार के कामकाज का हिसाब, UCC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हुगली के खानकुल मतदान केंद्र पर जमकर चले लात-घूंसे; TMC और ISF कार्यकर्ता के भिड़ंत का वीडियो आया सामने

#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, “कार्रवाई की जाएगी। जहां भी EVM से छेड़छाड़ हुई है, वहां दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं।” pic.twitter.com/3YVCdoSAoe — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026

क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है। इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा। राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?

West bengal assembly elections subrata gupta claims of evm tampering

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.