हुगली के खानकुल मतदान केंद्र पर जमकर चले लात-घूंसे; TMC और ISF कार्यकर्ता के भिड़ंत का वीडियो आया सामने
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हुगली जिले के खानकुल में टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हुगली में भिड़े TMC और ISF कार्यकर्ता, फोटो- सोशल मीडिया
Bengal Assembly Elections Clashes: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान के दौरान हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुगली जिले का ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र खानकुल उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब दो राजनीतिक दलों के समर्थक बूथ के भीतर ही आपस में भिड़ गए।
हुगली जिले के खानकुल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान भारी तनाव देखा गया। राजहाटी-1 पंचायत के अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित बूथ संख्या 147 पर स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब तृणमूल कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के समर्थक आमने-सामने आ गए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर जमकर घूंसे और मुक्के बरसा रहे हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद बूथ परिसर के भीतर हुई इस मारपीट से वहां मौजूद मतदाताओं में दहशत फैल गई।
TMC-ISF open clash at Khanakul. ISF claims TMC faked papers & sat as a Polling Agent of their party. The accused has been chased out pic.twitter.com/LA8oAqnei9 — Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) April 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर, चुनाव रिजल्ट से कैसे होते हैं इतने अलग? जानें पूरी बात
BJP को बंगाल में 50 सीट भी नहीं मिलेगी: अभिषेक बनर्जी का क्लीन स्वीप का दावा, ऑब्जर्वर्स पर लगाए गंभीर आरोप
बसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- बंगाल में आएगी परिवर्तन की बाढ़, रिकॉर्ड वोटिंग का जताया अनुमान
फर्जी पोलिंग एजेंट के आरोप ने भड़काई चिंगारी
इस हिंसक झड़प की मुख्य वजह फर्जी पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति को लेकर लगाए गए आरोप हैं। आरोप लगाया गया है कि मतदान केंद्र पर नियमों के विरुद्ध एजेंटों को बिठाया गया था, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद बहस से शुरू होकर शारीरिक हिंसा तक पहुंच गया। खानकुल एक ग्रामीण क्षेत्र है और यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी।
साल 2021 में यहां क्या हुआ था?
पिछले विधानसभा चुनाव में खानकुल सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था, जब यह सीट टीएमसी के हाथ से निकलकर भाजपा के पास चली गई थी। भाजपा के सुशांत घोष ने यहां से जीत हासिल की थी, जबकि टीएमसी के मुंशी नजबुल करीम करीबी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे थे। हुगली जिले में भाजपा की बढ़त के लिहाज से खानकुल एक महत्वपूर्ण जीत थी, जिसे बचाने के लिए इस बार भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
यह भी पढ़ें: बसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO
आज पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 150 से अधिक सीटों पर रिकॉर्ड 92% वोटिंग दर्ज की गई थी। आज के चरण में कोलकाता सहित कई संवेदनशील जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, जहाँ खानकुल जैसी छिटपुट हिंसा की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
