बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Alipore Kolkata Fire: कोलकाता के अलीपुर में एक सरकारी इमारत में भीषण आग से लगभग 4,000 EVM मशीनें खाक हो गई हैं। मंत्री ने साजिश की आशंका जताई है, वहीं कांग्रेस ने भी इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक(Image- Social Media/Screen Capture)
4000 EVM Destroyed in Alipore Kolkata Fire: दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित नौ-मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का ऑफिस भी है। मंत्री कौशिक चौधरी ने गुरुवार को बताया कि सरकारी भवन में लगी आग में लगभग 4,000 EVM मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के राज्य मंत्री ने कहा, “आग में करीब 4,000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का उपयोग इस साल हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।”
आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंची आग?
मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद चौधरी ने कहा कि यह सामान्य आग नहीं लगती। हम यह जांच कर रहे हैं कि कहीं इसमें कोई साजिश तो नहीं थी। अभी तक ये साफ नहीं है कि आग नौवीं और दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची। उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Meenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
बंगाल में BJP ने कर दिया खेला! 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, TMC सांसद ने मास्टरमाइंड का किया खुलासा
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
चुनाव में सफेद साड़ी और हवाई चप्पल, अब टोपी और चश्मे में दिखीं सयोनी घोष; एक महीने में ही बदला तेवर- VIDEO
मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को प्रभावित किए बिना आग सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंच गई? इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की बेहतर समझ के लिए वह फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, आग लगने के लगभग 24 घंटे बाद भी अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के कार्य में लगे रहे।
पुलिस ने दर्ज की FIR
बता दें कि गुरुवार सुबह बी कुछ लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अंदरूनी हिस्सों में पॉकेट फायर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के अंदर कुछ जगहों पर आग अभी भी सुलग रही है और उसे बुझाना आवश्यक है। कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने घटना की जांच की मांग करते हुए अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) द्वारा दायर की गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग का कारण बिजली में खराबी थी या कुछ और। अधिकारियों ने कहा कि अब तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर आग का वीडियो शेयर करते हुए गंभार आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को साफ करना चाहिए कि क्या इन 4,000 ईवीएम का उपयोग वास्तव में हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल चुनावों में किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि अन्यथा, हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या यह वास्तव में एक आकस्मिक आग थी या उसी तरह की सुनियोजित और रहस्यमय आग थी जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देती है, जो हमेशा महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने के लिए ठीक समय पर भड़क उठती है।
