मुर्शिदाबाद में हिंसा (कॉन्सेप्ट फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
मुर्शिदाबाद में वक्फ एक्ट के खिलाफ एक मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भीड़ हिंसक हो गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों और अन्य वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल, वक्फ संशोधन विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा से पारित हो गया था। 12 अप्रैल की देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी, जिससे अब यह कानून बन गया है। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।
VIDEO | West Bengal: People hold protest against Waqf (Amendment) law in Jangipur, Murshidabad. Protest turned violent as they allegedly vandalised a police vehicle and set it on fire.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz pic.twitter.com/GUu0RsrQQo
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2025
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि मुस्लिम भीड़ मुर्शिदाबाद की सड़कों पर उतर आई है और खुलेआम वक्फ अधिनियम के विरोध में संविधान की अवहेलना करने का आह्वान कर रही है। पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी को या तो जाग जाना चाहिए और स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए। बहुत हो गया।
Muslim mobs have taken to the streets of Murshidabad, openly calling for defiance of the Constitution in protest against the Waqf Act.
“সংবিধান মানছি না, মানবো না”
(I do not accept the Constitution, and I never will.)West Bengal Home Minister Mamata Banerjee must either wake… pic.twitter.com/hMMEpSmdfu
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 8, 2025
रविवार को मणिपुर के थौबल जिले में नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर भीड़ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मक्काम्युम के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की।
दूसरी तरफ विरोधी राजनीतिक दलों के साथ अन्य लोग अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं। नए कानून को लेकर अब तक सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल से देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि इस कानून का मकसद वक्फ संपत्तियों में भेदभाव, दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है। इस बिल (अब कानून) का राज्यसभा में 128 सदस्यों ने समर्थन किया, जबकि 95 ने इसका विरोध किया। वहीं, 2 अप्रैल की आधी रात को लोकसभा में यह बिल पास हो गया। इस दौरान 288 सांसदों ने समर्थन में और 232 ने विरोध में वोट किया।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वक्फ संशोधन विधेयक (अब कानून) 2 अप्रैल को लोकसभा में और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पारित हुआ था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को देर रात विधेयक को मंजूरी दे दी। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार कानून लागू होने की तारीख को लेकर अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगी।