मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर
Booth Conference: आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में संभाजीनगर में भाजपा का बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बूथ स्तर पर सशक्त संगठन को जीत की कुंजी बताया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
BJP Organization Booth Level Strategy: छत्रपति संभाजीनगर आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन बैठक छत्रपति संभाजीनगर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
यह बैठक भाजपा के मध्यवर्ती प्रचार कार्यालय में आयोजित की गई थी। सम्मेलन में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रचार की रणनीति और विशेष रूप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आने वाले चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर सशक्त और समन्वित कार्य करने का संकल्प सभी बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
मुंबई में सीएनजी दाम 84 पर स्थिर, फिर भी बढ़ी ऑटो-टैक्सी किराया वृद्धि की मांग, यूनियनों ने सौंपा प्रस्ताव
Akola: अकोट में यूरिया के लिए मची मारामारी; कृषि केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात
सम्मेलन के दौरान बूध कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने की शपथ ली और पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 10 और प्रभाग क्रमांक 11 में भाजपा के प्रचार कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन भी किया गया, जिससे चुनावी अभियान को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन है और बूथ स्तर पर किया गया कार्य ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखों से अपील की कि वे प्रचार की अगुवाई करें और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का छत्रपती संभाजीनगर शहर पर विशेष स्नेह है और राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे के नेतृत्व में शहर में चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का किया संचार
मनधा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा ने शहर में मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। बुथ सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में प्रचार अनुमतियों के लिए ‘एक खिड़की’ व्यवस्था सफल; 238 आवेदन प्राप्त
पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि इसी संगठित शक्ति के बल पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे इस अवसर पर राज्य के मंत्री अतुल सावे, सासद डॉ. भागवत कराह विधायक संजय केनेकर, अनुराधाताई चव्हाण, भाजपा शहर जिल्हाध्यक्ष किशोर शितोले, पूर्व विधायक श्रीकांत जोशी, संगठन मंत्री संजय कौडगे, विवेक देशपांडे, सुहास शिरसाट, संजय खंबायते, डॉ. दिनेश परदेशी, मनोज पांगारकर, किरण पाटील, प्रविण पुगे तथा महिला मोचों शहर जिल्हाध्यक्ष उज्चला दहिफले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
