आखिरकार बंगाल में TMC ने मानी हार, ममता की करीबी सायोनी घोष का आया रिएक्शन; जानिए क्या कहा?
West Bengal Result: चुनाव प्रचार में सायोनी घोष ममता बनर्जी के बाद बड़ा चेहरा थीं। वह खुलकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर थीं और दोनों ही नेता को बाहरी बता रही थीं।
- Written By: मनोज आर्या
टीएमसी सांसद सायोनी घोष, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saayoni Ghosh on West Bengal Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। लंब समय से बंगाल में सियासी जमनी तलाश रही बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, रात 08:30 बजे तक बीजेपी 208 सीटों और टीएमसी करीब 79 सीटों पर आगे है। मतगणना के बीच इस टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी की करीबी कही जाने वाली सायोनी घोष के बयान ने साफ कर दिया कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि हम जमीन पर मौजूद हैं और जमीन पर ही बने रहेंगे। टीएमसी सांसद ने लिखा कि ECI के अंतिम अपलोड का इंतजार है। जय बांग्ला।
इस पूरे चुनाव प्रचार में सायोनी घोष ममता बनर्जी के बाद बड़ा चेहरा थीं। वह खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर थीं और दोनों ही नेता को बाहरी बता रही थीं। कोलकाता में वोटिंग करने के बाद उन्होंने कहा था कि सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी बंगाल की जनता के साथ है और जनता भी ममता दीदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के हाथों उनके हाथ से जमीन खिसक चुकी है, ममता बनर्जी लड़ेंगी और जीतेंगी।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी BJP को बढ़त
हालांकि, सायोनी घोष की भविष्यवाणी गलत साबित हुई और बीजेपी करीब 208 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। यह आंकड़ा ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि जिन मुस्लिम वोटों को टीएमसी अपना मजबूत आधार मानती रही है, उसमें अब दरार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कई मुस्लिम बहुल इलाकों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
बंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
West Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
बंगाल में BJP की बढ़त के बीच जनता को क्या मिलेगा? घोषणापत्र के बड़े वादों पर नजर
We have been on the ground. We are on the ground and we will continue to be on the ground.
Waiting to see ECİ’s final upload.
Joy Bangla — Saayoni Ghosh (@sayani06) May 4, 2026
टीएमसी के नुकसान का सबसे बड़ा कारण
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बीजेपी को मिली बढ़त के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को पहले से आशंका थी की एसआईआर के चलते मुस्लिम वोटों में कटौती से पार्टी नुकसान हो सकता है। वहीं इस चुनाव में हिंदू मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी भी बीजेपी के पक्ष में जाती दिख रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी ने भी टीएमसी के वोट बैंक को प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मिली प्रचंड बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। नई स्थिति भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन का लंबे समय से इंतजार है।
