बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?
TMC MP Prakash Chik Resigns: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुखेंदु और सुष्मिता देव के बाद राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
TMC Rajya Sabha MP Resignation: पश्चिम बंगाल की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक ही हफ्ते में ममता बनर्जी को तीसरा बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के बिखरने के संकेत दिखाई दे रहे है।
अपने इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा: “मैं इसके जरिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिली सभी तरह की मदद और सहयोग के लिए मैं उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”
टीएमसी सांसद का इस्तीफा
TMC Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik has resigned from membership of the Rajya Sabha. In his resignation letter, he wrote: “I do hereby resign from the membership of Rajya Sabha, which may please be accepted with immediate effect. I convey my sincere gratitude to your… pic.twitter.com/VsQ6r7zze1 — IANS (@ians_india) June 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, 19 सांसद और 65 विधायक हुए बागी, पार्टी में भारी फूट
सांसद, विधायक या जिला परिषद… कौन जा रहा है कांग्रेस में? विलय की अटकलों पर ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया ब्रेक
TMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
शत्रुघ्न सिन्हा से यूसुफ पठान तक, TMC के बागी सांसदों की आई नई लिस्ट; इस एक नाम ने सभी को चौंकाया
क्या बोले प्रकाश चिक बराइक?
TMC नेता प्रकाश चिक बराइक ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों की राय को मानते हुए, मैंने भी आज अपना इस्तीफा दे दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह BJP में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, “यह तो समय ही बताएगा।”
#WATCH | Delhi: TMC leader Prakash Chik Baraik says, “Accepting the opinion given by the people of West Bengal, I have also submitted my resignation today.” Upon asking the question whether he would join the BJP, he says, “Time will tell.” https://t.co/jTSKKTL5gR pic.twitter.com/d3M1WPBiGf — ANI (@ANI) June 11, 2026
ममता बनर्जी के पास बचे 10 सांसद
पिछले एक हफ्ते में टीएमसी के सांसदों का यह लगातार तीसरा इस्तीफा है। इससे पहले सुखेंदु और सुष्मिता देव भी राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दे चुके है। अब इन दोनों को भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें – सांसद, विधायक या जिला परिषद… कौन जा रहा है कांग्रेस में? विलय की अटकलों पर ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया ब्रेक
हाल ही में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इन खबरों पर ऋतब्रत बनर्जी ने रोक लगा दी और कहा कि कोई भी टीएमसी नेता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी बिखरती हुई नजर आ रही है।
बता दें, कि राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 13 सांसद है। इनमें से तीन बड़े राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब ममता बनर्जी के पास सिर्फ 10 राज्यसभा बचे है।
