बंगाल में दूसरी कैबिनेट बैठक आज, डीए भत्ते और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन एजेंडे पर आ सकता है ऐतिहासिक फैसला
West Bengal DA Arrears Decision: पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार की आज दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में बकाया डीए, कॉलेज एडमिशन पर चर्चा शामिल है। मीटिंग के बाद सीएम, BSF के साथ मीटिंग करेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट मीटिंग (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
West Bengal Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में आज दोपहर को नई कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक होगी। बैठक में राज्य के वित्त और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा होगी। राज्य में डीए भत्ते के लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के अपने समकक्षों के बराबर महंगाई भत्ता देने पर चर्चा शामिल है।
साथ ही उस पर जमा बकाया राशि का भुगतान करने की बात पर भी चर्चा हो सकती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट निर्देश भी दे चुका है। साथ ही भाजपा ने अपने चुनाव-पूर्व संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया था।
कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी
राज्य सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2008 से 2019 के बीच जमा हुए डीए बकाए का 25 प्रतिशत हिस्सा एकमुश्त भुगतान के तौर पर कैसे दिया जाए, इस पर जल्द ही कोई फैसला लिए जाने की संभावना है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को 31 मार्च 2026 तक 25 प्रतिशत का एकमुश्त भुगतान करने का निर्देश दिया था, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार किसी तरह इस भुगतान से बच निकलने में कामयाब रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल
‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
एडमिशन प्रक्रिया पर होगी चर्चा
राज्य सचिवालय के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकारी और सरकारी मदद वाले कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट सेक्शन में एडमिशन प्रोसेस को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और मेरिट के आधार पर करने की पॉलिसी पर चर्चा की जाएगी। इससे राज्य में अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के स्टूडेंट विंग का असर खत्म हो जाएगा।
कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम सुवेंदु BSF के टॉप अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी करेंगे। बैठक में पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ बिना बाड़ वाली सीमाओं पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए बॉर्डर गार्ड एजेंसी को जमीन देने की प्रोग्रेस पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
छात्रों को करेंगे सम्मानित
मीटिंग के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और टॉपर छात्रों को सम्मानित करेंगे। बता दें, माध्यमिक परीक्षा के नतीजे 8 मई को घोषित किए गए थे और उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे 14 मई को घोषित किए गए थे।
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में टॉप करने वाले अदृत पाल से वीडियो कॉल के जरिए बात भी की थी। उस समय उन्होंने कहा थी कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राज्य में सीबीएसई और आईएससी परीक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
