सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। मृत बीजेपी कार्यकर्ताओं परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Suvendu Adhikari Announcement BJP Workers Families: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि वह 2021 में राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मृतकों के परिवारों को नौकरी देने का वादा किया था।
रविवार को न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर की मीटिंग में एक बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जून तक 315 मृतक पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के एक सदस्य को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का एकमुश्त पेमेंट किया जाएगा।
2021 चुनाव में BJP को मिली थी हार
आपको बता दें कि साल 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी कोशिश की थी हालांकि वह सपना अधूरा ही रह गया था। भाजपा के 200 सीटों का आंकड़ा तो दूर, 80 सीटों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल ने पूरे राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जुल्म की बाढ़ ला दी। जिनमें भाजपा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या, उत्पीड़न और घरों में तोड़फोड़ किये जाने का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी
राजनीतिक बदलाव के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान फाल्टा का दौरा किया और घोषणा की कि वह चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देंगे। बंगाल की जनता ने भाजपा को पूरा बहुमत दिया। नतीजतन, पीड़ितों और मृतकों के परिवारों को न्याय की उम्मीद थी, और अब नई भाजपा सरकार उन उम्मीदों को पूरा कर रही है।
ये भी पढ़ें- INDIA ब्लॉक से क्यों अलग हुए थे नीतीश कुमार? JDU ने अब किया खुलासा, इन दो नेताओं की वजह से टूटा था गठबंधन
5 लाख रुपए की आर्थिक मदद
अब सुवेंदु ने एक बड़ा ऐलान किया है कि हर मृतक के परिवार के एक सदस्य को इसी महीने अपॉइंटमेंट लेटर दे दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 लाख रुपए की एक बार की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। सुवेंदु अधिकारी के इस ऐलान से मृतकों के परिवारों को राहत मिली है।
