West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
West Bengal Cabinet Portfolio: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों में विभाग बांट दिए हैं। दिलीप घोष को सबसे मजबूत मंत्रालयों में से एक ग्रामीण विकास व पशुधन मंत्रालय मिला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सुवेंदु अधिकारी मंत्रियों के साथ (Image- Social Media)
West Bengal Cabinet Ministers Portfolio: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कैबिनेट गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन, अग्निमित्रा पाल को नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग, अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुधीराम टुडू को आदिवासी विकास विभाग और निशिथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग मिला है।
बता दें कि ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को खत्म कर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार के इन मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सोमवार को सुवेंदु सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं को पूरे राज्य में लागू करने का फैसला लिया गया।
किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
- दिलीप घोष: पंचायत और पशु संसाधन विकास
- अशोक कीर्तनिया: खाद्य मंत्री
- खुदीराम टुडू: पिछड़ा वर्ग कल्याण
- अग्निमित्रा पॉल: महिला एवं बाल कल्याण
- निशिथ प्रामाणिक: उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण
पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले
आयुष्मान भारत योजना लागू: सुवेंदु कैबिनेट ने बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना को पिछली टीएमसी सरकार ने रोक रखा था।
स्कूल की नौकरियों में राहत: सरकार ने स्कूल की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।
सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 600 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Kolkata Accident: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘अयान ट्रेडर्स’ को किया ब्लैकलिस्ट, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह भी पढ़ें- तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
पुरानी योजनाएं लागू रहेंगी
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि राज्य की किसी भी मौजूदा योजना को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उन लोगों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से हटाएंगे जो इसके हकदार नहीं हैं, जैसे कि मृत व्यक्ति या गैर-भारतीय।
