तरनतारन में BJP जिला मुख्‍यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़

BJP Office Vandalism: तरनतारन में भाजपा कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ और नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने एक युवक को पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए।
tarantaran bjp office
तरनतारन में BJP जिला मुख्‍यालय पर हमला (Image- Social Media)
Updated on

Tarn Taran BJP Office Attack: पंजाब के तरनतारन से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तरनतारन बाईपास के पास BJP के जिला मुख्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया। खबरों के अनुसार करीब 15 से 20 नकाबपोश हमलावर दफ्तर में घुसे और वहां पर जमकर तोड़फोड़ की।

इस दौरान हमलावरों ने ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और वहां मौजूद बीजेपी नेताओं के साथ मारपीट भी की। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

एक युवक पकड़ाया, लेकिन भाग गया

बता दें कि घटना के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक हमलावर को मौके पर पकड़ लिया था, लेकिन उसके अन्य साथी उसको छुड़ाकर वहां से ले जाने में कामयाब रहे। इसके बाद सबी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। बता दें कि पुलिस ने कार्यालय के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

BJP कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल

इस घटना के बाद BJP कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा और तोड़फोड़ सही नहीं है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसी घटनाएं चुनावी माहौल में तनाव बढ़ा सकती हैं।

राज्य में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के तरनतारन में भाजपा मुख्यालय पर हुआ ये हमला पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को भी संवेदनशील बना सकता है।

बता दें कि पहले से ही अमृतसर और जालंधर में हुए ग्रेनेड हमलों को लेकर पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। पंजाब में एक के बाद एक हो रही ऐसी घटनाएं राज्य की आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को लेकर सवाल खड़े करती हैं। एक तरफ जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं दूसरी ओर आम जनता के बीच सुरक्षा को लेकर संशय बढ़ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com