Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में TMC का विभाजन तय! ममता और अभिषेक बने बोझ, सांसदों की टूट पर राजीव रंजन का बड़ा दावा

Rajiv Ranjan on TMC Split: पश्चिम बंगाल में जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने टीएमसी के विभाजन पर मुहर लगाई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 14, 2026 | 12:48 PM

राजीव रंजन (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Rajiv Ranjan on West Bengal Politics: जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा कर दिया है कि टीएमसी का विभाजन अब तय है। साथ ही उन्होंने ने दिल्ली में टीएमसी के बागी विधायकों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ को लेकर प्रतिक्रिया दी। बंगाल में बागी सांसद, बिहार में पाटलिपुत्र स्टेशन पर हमले की खबरों ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ” बंगाल में टीएमसी नेतृत्व के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों को टीएमसी पर बोझ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाने की होड़ में हैं, यही वजह है कि पहले कई विधायक अलग हुए और अब सांसदों के बीच टूट हो रही है।”

ये तो होना ही थी – राजीव रंजन

इस दौरान ममता बनर्जी टीएमसी संगठन में बड़े बदलाव कर रही है। इस पर राजीव रंजन ने कहा, “ये तो होना ही था। जिस तरह टीएमसी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी और उदासीनता है। इससे लगता है कि ममता बनर्जी को पार्टी बचा पाना और संभाल पाना बहुत मुश्किल है।

सम्बंधित ख़बरें

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

ममता-महुआ-सौगत समेत 5 सांसदों का घेराव! काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कोर्ट घसीटने की दी चेतावनी

दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी से मिलेंगे TMC के 19 बागी सांसद, आज ही तय होगा अगला कदम, बंगाल में मची सियासी हलचल!

राजीव रंजन ने पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे पर कहा, “इस दौरे के दौरान कई द्विपक्षी समझौते होने की संभावनाएं हैं। भारत और फ्रांस के बीच व्यवसायिक रणनीतिक और सामरिक साझेदारी का लंबा समृद्ध इतिहास रहा है। आज इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक भारत और फ्रांस दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव और अफरा-तफरी पर जेडीयू प्रवक्ता ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि छात्रों को विपक्ष की उकसावे वाली हरकतों का शिकार नहीं होना चाहिए। वे भारत का भविष्य हैं और उन्हें शांत और अनुशासित रहना चाहिए। हाल के दिनों में छात्र पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने के बजाय बार-बार ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। यह उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।”

यह भी पढ़ें – ममता दीदी को अब तक का सबसे बड़ा झटका! सुदीप बंदोपाध्याय हुए बागी तो भड़के कल्याण बनर्जी, कहा- चले गए तो चले गए

वैश्विक शांति के लिए जी-7 समिट महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से होगी। इसको लेकर राजीव रंजन ने कहा, “जी-7 समिट में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात संभव है। वैश्विक शांति के लिए जी-7 समिट काफी महत्वपूर्ण है।”

जनता दल यूनाइटेड की बैठक को लेकर राजीव रंजन ने कहा, “संगठन के तौर पर यह अहम बैठक होगी। भविष्य में पार्टी की भूमिका और संगठन को देश के अलग-अलग हिस्सों में मजबूती प्रदान करने और बिहार के एक करोड़ सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Split in tmc west bengal mamata and abhishek burden rajiv ranjan makes bold claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Bihar
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.