Bankipur Bypoll: नितिन नबीन की विरासत नहीं बचा पाए नीरज सिन्हा! BJP की बढ़ी टेंशन, Exit Poll ने उड़ाया होश
Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एग्जिट पोल में जन सुराज के प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का अनुमान है। बीजेपी के नीरज सिन्हा दूसरे और आरजेडी की रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर दिख रही हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Bankipur Bypoll Exit Poll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार (30 जुलाई) को हुए उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार लगभग 33.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ा डाक मतपत्रों और देर से प्राप्त सूचनाओं के बाद थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा, जिसे उपचुनाव होने का भी एक कारण माना जा रहा है।
मतदान समाप्त होने के साथ ही विभिन्न एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी करने शुरू कर दिए हैं। जनमत पोल के सर्वे में इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का दावा किया गया है।
जनमत पोल में किसे कितने वोट मिलने का अनुमान?
जनमत पोल के मुताबिक बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज और बीजेपी के बीच रहा। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि:
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर में वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में अचानक क्या हुआ? पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े BJP और जन सुराज के समर्थक
200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
पप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
- जन सुराज (प्रशांत किशोर): 66,000 से 71,000 वोट
- बीजेपी (नीरज सिन्हा): 44,000 से 49,000 वोट
- आरजेडी (रेखा गुप्ता): 11,000 से 13,000 वोट
यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो प्रशांत किशोर पहली बार बांकीपुर सीट से बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, वास्तविक तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।
तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच रहा मुकाबला
इस उपचुनाव में बीजेपी ने अपने संगठन से जुड़े कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। दूसरी ओर, जन सुराज की ओर से स्वयं प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतरे। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 2025 विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर दोबारा भरोसा जताया। पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन जनमत पोल के अनुसार इस बार पार्टी तीसरे स्थान पर सिमटती दिखाई दे रही है।
वोट प्रतिशत पर एक नजर
दिनभर मतदान का प्रतिशत इस तरह रहा:
- सुबह 9 बजे तक: 4.61%
- सुबह 11 बजे तक: 11.50%
- दोपहर 1 बजे तक: 20.01%
- दोपहर 3 बजे तक: 27.90%
- शाम 5 बजे तक: 33.57%
यह भी पढ़ें- मंच पर आए, बोले और चले गए… 5 सेकंड के भाषण में अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा? जो अब हो रहा वायरल- VIDEO
हालांकि, जनमत पोल का यह सर्वे केवल अनुमान है और इसे आधिकारिक परिणाम नहीं माना जा सकता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का वास्तविक नतीजा निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल का अनुमान कितना सटीक साबित होता है।
