सांसद, विधायक या जिला परिषद… कौन जा रहा है कांग्रेस में? विलय की अटकलों पर ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया ब्रेक
Ritabrata Banerjee Statement: तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC-कांग्रेस के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 64 विधायक और 20 लोकसभा सांसद कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस-टीएमसी के विलय पर ऋतब्रत बनर्जी (IANS फाइल फोटो)
Ritabrata Banerjee on TMC Congress Merger: कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात के बाद गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने इन चर्चाओं पर ब्रेक लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 64 विधायक है और आगे ये संख्या बढ़ेगी, लेकिन कोई भी कांग्रेस में शामिल होने वाले नहीं है।
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “हम लोग तो नहीं जा रहे हैं, तो कौन जा रहा है? सांसद लोग नहीं जा रहे हैं। लोकसभा के बीस सांसद नहीं जा रहे हैं। राज्यसभा के कुछ सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और और भी इस्तीफा देंगे। 64 विधायक भी कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे हैं। जहां तक मुझे मालूम है, नगरपालिकाएं भी नहीं जाएंगी, जिला परिषद भी नहीं जाएगा। तो फिर कौन जाएगा? हम लोग कांग्रेस के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है।”
नेतृत्व के कामकाज को लेकर असंतोष
ऋतब्रत बनर्जी ने आगे कहा कि राज्यसभा की स्थिति को लेकर भी कई तरह की बातें चल रही हैं। संगठनात्मक स्तर पर कुछ समस्याएं हैं और नेतृत्व के कामकाज को लेकर असंतोष है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों का दूसरे सदस्यों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है और कई लोग फैसले लेने की प्रक्रिया से परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजवाड़ा पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसले पर उठाए सवाल
दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
TMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
‘न सुशासन, न नीति और न नीयत’, NDA कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी; चुन-चुनकर किया हमला
RITABRATA BANERJEE : “We will not allow TMC merger with Congress. I have the support of 64 MLAs support in Bengal Assembly”.pic.twitter.com/NNZcYwA8bk — Aparichit (@I_Aparichit) June 11, 2026
यह भी पढ़ें – TMC को लगा बड़ा झटका! सांसद सुष्मिता देब ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बंगाल के सियासी गलियारे में मची हलचल
खुद को मालिक और दूसरों को गुलाम समझते हैं
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उनके अनुभव के अनुसार, पिछले पंद्रह महीनों में पार्टी के भीतर कई समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने इसके लिए नेतृत्व शैली और संगठनात्मक ढांचे से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को मालिक और दूसरों को गुलाम समझते हैं, और इस सोच की वजह से टीएमसी पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है। नतीजतन, लोग अब गुलामी की इस स्थिति से आजाद होना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के पास अभी 64 विधायक हैं, और भविष्य में यह संख्या बढ़ सकती है। इसलिए, TMC के कांग्रेस में विलय का सवाल ही नहीं उठता।
