Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना…पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कुछ कहा?

PM Modi Bengal Visit Latest News: 'पश्चिमबंग दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के तारकेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों पर जोर दिया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 20, 2026 | 08:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Bengal Visit: ‘पश्चिम बंग दिवस’ दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य की संस्कृति, विरासत और विकास पर जोर दिया। तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और बंगाल के इतिहास, विभाजन तथा राज्य की पहचान से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की भूमि ने देश को नई दिशा देने का काम किया है और इसके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। पीएम का यह दौरा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम माना जा रहा है।ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आजाद हो गया है और उसके गौरव की वापसी शुरू हो गई है। साथ ही उन्होंने राज्य में विकास परियोजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी।

बिजली की रफ्तार जैसे हो रहा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल में कई दशकों तक पहले विपक्ष और फिर TMC ने जो गड्ढे बनाए, उन्हें भरने के लिए डबल इंजन सरकार( एनडीए) ने तेजी गति से काम करना प्रारंभ कर दिया है। अब यहां बिजली की रफ्तार से फैसले हो रहे हैं। कई सालों से अधुरी योजनाओं पर लगातार काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यहां सैकड़ों करोड़ की विभिन्न विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO

बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी

West Bengal Terror Case: जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की सिलाई की दुकान का पता चला, पिता फरार

West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन

कांग्रेस बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना चाहती थी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल के विभाजन के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा की वर्तमान की पीढ़ी को पश्चिम बंग दिवस के महत्व और उस समय के इतिहास से परिचित कराना बेहद जरूरी है। पीएम ने  कहा कि जब पूरे बंगाल को दुश्मन देश पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की प्रयास हो रहा था, उस समय कांग्रेस के नेताओं ने षड्यंत्रकारियों के सामने जमीन पर अपने- अपने घुटने टेक दिए थे। उन्होंने इसी क्रम में आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होनें बंगाली-हिंदू होमलैंड आंदोलन चलाया था और पश्चिम बंगाल के वजूद को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

योग दिवस पर भी बोले पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन के दौरान योग दिवस पर भी महत्वपुर्ण बातें की। उन्होंने कहा कि कल पूरे देश, दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इस बार मैं पश्चिम बंगाल में योग दिवस में भाग लुंगा। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद जैसे योगियों की तपो भूमी से जो संदेश जाएगा उससे पूरे विश्व भर का मार्गदर्शन होगा। मैं चाहूंगा कि इस बार बंगाल के कोने-कोने में योग दिवस के आयोजन का कार्यक्रम किया जाए और सभी लोग योग के महत्व को समझें।

ये भी पढ़ें- आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन

20 जून को योग दिवस कार्यक्रम मे शामिल होंगे

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कोलकाता में GRSE के द्वारा डिजाइन और निर्मित तीन स्वदेशी नौसैनिक जहाजों को भी भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे।

Pm modi bengal visit tarakeswar rally paschimbanga divas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • PM Narendera Modi
  • West Bangal News
  • West Bengal Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.