Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Murshidabad Violence: ‘बीएसएफ की गोलियों से मारे गए लोग’, ममता के मंत्री ने किया बड़ा दावा, अब होगा असली बवाल!

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान मौतों के बारे में पूछे जाने पर सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि बीएसएफ की गोलियों से लोग मारे गए हैं। इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने गोली चलाई है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 14, 2025 | 12:27 PM

संदर्भित तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

कोलकाता: नए वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत पर राजनीति शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस इन मौतों की जांच करने की बात कर रही है। इस बीच ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में हुई मौतों को लेकर बड़ा दावा किया है। सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने हिंसा में हुई मौतों के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान मौतों के बारे में पूछे जाने पर सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि बीएसएफ की गोलियों से लोग मारे गए हैं। इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने गोली चलाई है, उनसे पूछिए। राज्य सरकार की पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई। इतना ही नहीं ममता सरकार के मंत्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद हिंसा में बाहरी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा में बीजेपी के लोग भी शामिल हो सकते हैं।

‘ममता सरकार को बदनाम करने की साजिश’

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि हमने 10 अप्रैल 2025 को कलकत्ता में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में लाखों लोग थे। इसमें साढ़े तीन हजार गाड़ियां आईं। वहां कोई हिंसा नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि इस हिंसा में बीजेपी के लोग घुस आए हों। उन्होंने कहा कि वे सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया। बीडीओ ऑफिस में तोड़फोड़ की गई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

सम्बंधित ख़बरें

ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश

पश्चिम बंगाल में आम जनता को बड़ी राहत! अब बैरल में भी मिलेगा डीजल, CM सुवेंदु अधिकारी ने हटाई पाबंदी

नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद

इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

बंगाल में इन जगहों पर हुए वक्फ विरोधी प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, हुगली, मालदा और 24 परगना जिलों में वक्फ एक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी। हिंसा भड़कने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

राजनीति की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, हिंसा के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश जारी किया था, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां पश्चिम बंगाल भेजी गई थीं। पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालात सामान्य हैं।

Murshidabad violence people killed by bsf bullets mamata minister made a big claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • BJP
  • BSF
  • Mamata Banerjee
  • Murshidabad Violence
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.