इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
PM Modi Pays Tribute Narasimha Rao: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के इतिहास के मुश्किल दौर में उनके योगदान को याद किया।
- Written By: अक्षय साहू
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PV Narasimha Rao 105th Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने देश की तरक्की में उनके योगदान को याद किया है। उन्होंने देश के इतिहास के एक मुश्किल दौर में भारत की तरक्की में हमेशा योगदान दिया। उन्होंने एक काबिल एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्व और बौद्धिक कौशल के लिए सदैव स्मरण किया जाता है और यह हमारी सरकार के लिए गौरव का विषय है कि हमने राष्ट्र के प्रति उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए साल के शुरुआत में पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया।
इस साल दिया गया था भारत रत्न
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। उन्हें उनके कुशल नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है। यह हमारी सरकार के लिए सम्मान का विषय है कि राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Tributes to former Prime Minister Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary. He made enduring contributions to India’s progress during a critical phase of our nation’s history. He made a mark as an able administrator. He was also a distinguished scholar, blessed with… — Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2026
पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने देश के इतिहास के एक अहम दौर में भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक कुशल प्रशासक के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। वे एक विद्वान भी थे और उन्हें भारत की विविध संस्कृति का गहरा ज्ञान और समझ थी।
शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने और आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पी.वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ! देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने तथा आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा। pic.twitter.com/fFthwmVTdJ — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 28, 2026
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
वहीं, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोस्ट किया, लोकप्रिय राजनेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटिशः नमन। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।
एजेंसी इनपुट के साथ-
