Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश

West Bengal Politics: टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। राज्य में यूसीसी बिल लाए जाने पर घोष ने अपना रुख स्पष्ट किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 28, 2026 | 04:44 PM

टीएमसी नेता कुणाल घोष (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kunal Ghosh BJP Allegation: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही अंदरूनी खींचतान के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जो लोग ममता बनर्जी के साथ हैं, ममता के प्रति वफादार हैं उन नेताओं और विधायकों को पुराने मामलों और अन्य आरोपों के जरिए लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, दूसरे बागी गुट के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी के भीतर जो विवाद सामने आ रहे हैं, वे पूरी तरह आंतरिक मामले हैं। जिन लोगों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं और जिन समितियों या संगठनों की आलोचना की जा रही है, उनमें शामिल कई लोग स्वयं उन्हीं संस्थाओं के पदाधिकारी हैं। ऐसे में यह पूरा विवाद विरोधाभासी और भ्रम की स्थिति पैदा करने वाला है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

TMC विधायक कुणाल घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जो लोग ममता बनर्जी के साथ हैं यानी उस TMC के साथ जिसे उन्होंने बनाया है, उन पर दमन, अत्याचार, पुराने मामलों या अन्य आरोपों में फंसाकर निशाना बनाया जा रहा है; जबकि दूसरी तरफ वालों को छूट दी जा रही है। ममता बनर्जी का साथ देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत

PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड

लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी

#WATCH | कालीघाट, पश्चिम बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा, “जो लोग ममता बनर्जी के साथ हैं यानी उस TMC के साथ जिसे उन्होंने बनाया है, उन पर दमन, अत्याचार, पुराने मामलों या अन्य आरोपों में फंसाकर निशाना बनाया जा रहा है; जबकि दूसरी तरफ़ वालों को छूट दी जा रही है। ममता बनर्जी का… pic.twitter.com/89i7TFvZs5 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

UCC बिल पर रखी अपनी बात

टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने लव जिहाद पर कहा, कौन किसे प्यार या शादी करेगा ये उसका मुद्दा है इस पर लव जिहाद का मुद्दा नहीं हो सकता है। लव जिहाद में कानून बनाकर आप किसी से ये नहीं कह सकते कि आप उससे प्यार मत करिए या शादी न करिए, ऐसा ये हो नहीं सकता। तो वे बिल में क्या लाने वाले हैं जब बिल सामने आएगा तो हम अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगे।

#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने लव जिहाद पर कहा, “कौन किसे प्यार या शादी करेगा ये उसका मुद्दा है इस पर लव जिहाद का मुद्दा नहीं हो सकता है। लव जिहाद में कानून बनाकर आप किसी से ये नहीं कह सकते कि आप उससे प्यार मत करिए या शादी न करिए, ऐसा ये हो नहीं सकता।… pic.twitter.com/mrGw5aMWwN — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

ये भी पढ़ें- ‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

तारातला बिल्डिंग हादसे पर उठाया सवाल

तारातला बिल्डिंग हादसे पर सरकार को घेरते हुए कुणाल घोष ने विधानसभा में दिए गए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित इमारत के स्वीकृत नक्शे पर पूर्व मेयर और वरिष्ठ टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर मौजूद हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? यदि दस्तावेजों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जा रही है, तो सभी संबंधित लोगों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। घोष ने आरोप लगाया कि मौजूदा घटनाक्रम से यह संदेश जा रहा है कि केवल ममता बनर्जी के करीबी नेताओं को ही चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

Kunal ghosh alleges targeting mamata loyalists bjp government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Latest News
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.