Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुजारी-मुअज्जीनों पर ममता ने लगाया बड़ा दांव, विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होने हैं। इसी बीच ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि पुजारी और मुअज्जीनों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 15, 2026 | 06:10 PM

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mamta Increase Honorarium: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य के पुजारियों और मुअज्जिनों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उनके मासिक मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस संशोधन के बाद अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपए का मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में ममता बनर्जी ने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

सीएम ममता बनर्जी ने मानदेय बढ़ाने का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि इनकी सेवा ही हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है। इस संशोधन के साथ, अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपए मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान: किस फेज में कहां होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे? यहां जानिए पूरी डिटेल

बंगाल में बचेगी ममता की कुर्सी, या केरल में गिरेगा वामपंथ का आखिरी दुर्ग? जानें हर चुनावी राज्य का सियासी गणित

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल

ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’! 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बंगाल के लिए बदला पूरा गेमप्लान

I am pleased to announce an increase of ₹500 in the monthly honorariums extended to our purohits and muezzins, whose service sustains the spiritual and social life of our communities. With this revision, they will now receive ₹2,000 per month. At the same time, all fresh… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 15, 2026


उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इसके साथ ही, पुरोहितों और मुअज्जिनों द्वारा विधिवत जमा किए गए सभी नए आवेदन भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं। हमें ऐसे माहौल को बढ़ावा देने पर गर्व है, जहां हर समुदाय और हर परंपरा को महत्व दिया जाता है और उसे मजबूती प्रदान की जाती है। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को वह पहचान और सहयोग मिले, जिसके वह हकदार हैं।

2020 से चल रही योजना

पश्चिम बंगाल सरकार पुजारियों और इमाम-मुअज्जिनों के लिए अलग-अलग कल्याण योजनाएं चलाती है। सितंबर 2020 में शुरू हुई ‘राज्य पुरोहित कल्याण प्रकल्प’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर पुजारियों को सहायता दी जाती है। इसमें ब्राह्मण, आदिवासी और अन्य समुदायों के पुजारी शामिल हैं। पहले 1,000 रुपये मिलते थे फिर 2023 में 1,500 हुए और अब बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल

पश्चिम बंगाल में दो चरण में होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। साथ ही सुरक्षा की सख्त व्यवस्था रहेगी।

Mamta increase honorarium of priest and muezzin bengal election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Mamta Banerjee
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.