Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर की हार को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी।
- Written By: दिव्या सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee on Bhabanipur Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर वह अचानक कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचीं और चुनाव नतीजों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन तथा कल्याण बनर्जी भी मौजूद रहे।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। चुनाव परिणाम में शुभेंदु अधिकारी ने 15,104 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला राज्य की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में से एक माना गया।
चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर उठाए सवाल
कोलकाता हाईकोर्ट में दायर याचिका में चुनाव प्रक्रिया और मतगणना से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि याचिका की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों पर न्यायपालिका से निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद है। ममता बनर्जी के इस कदम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की सुनवाई और उसके आगामी फैसले पर टिकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
Navabharat Nishanebaaz: कुछ बातें सीधे करती हैं हिट, राहुल ने किसे कहा इडियट
यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
शुभेंदु अधिकारी ने दी थी करारी शिकस्त
बता दें कि, हाल में भवानीपुर में संपन्न चुनाव में ममता को मुख्यमंत्री रहते अपने घर की सीट और राजनीतिक गढ़ रहे कोलकाता के भवानीपुर में वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। शुभेंदु उस दौरान विपक्ष के नेता थे। इससे पहले 2021 के पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर की परंपरागत नंदीग्राम सीट से भी ममता को करीबी मुकाबले में 1,956 वोटों से हरा दिया था।
ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
ममता बनर्जी ने 2021 में हार के बाद नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को भी कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है।
