मुश्किल में ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव से ठीक पहले TMC का आंतरिक कलह आया सामने, 2 गुटों में हिंसक झड़प
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में रविवार को फिर से तनाव देखा गया। यहां TMC के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक गुट का नेतृत्व अरबुल इस्लाम के बेटे हकीमुल कर रहे थे।
- Written By: रंजन कुमार
ममता बनर्जी और आपस में भिड़े टीएमसी नेता।
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में भांगर में तृंणमूल कांग्रेस (TMC) की आंतरिक कलह रविवार को फिर से उभर आई है। दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में पार्टी के अंदर दो खेमों के बीच झड़प हुई। इस दौरान पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सामने आया है।
इस घटना का तात्कालिक कारण काशीपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरबुल इस्लाम के बेटे हकीमुल इस्लाम के वाहन पर हमला था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन बरामद होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। अरबुल के स्वामित्व वाले एक पेट्रोल पंप के पास दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प हुई, जहां हकीमुल भी मौजूद थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच तीखी बहस, धमकियों और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते देखा जा सकता है।
घटना में शामिल लोगों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए फुटेज की जांच की जा रही। हकीमुल का आरोप है कि हमलावर कैनिंग ईस्ट क्षेत्र के विधायक शौकत मुल्ला के समर्थक थे। उन्हें भांगर के लिए टीएमसी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हकीमुल ने दावा किया कि उन्होंने पहले मेरी गाड़ी पर हमला किया और फिर हमारे पेट्रोल पंप पर आ गए। यह जानबूझकर किया गया था। शौकत खेमे ने इन आरोपों को खारिज कर कहा कि हकीमुल और उनके सहयोगी अशांति फैलाने के इरादे से मौके पर पहुंचे थे। इनमें तृणमूल नेता प्रदीप मंडल भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
वह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला… गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे कॉल
ED Raid: कोलकाता में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व डीसीपी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी
लूट और सत्ता को लेकर आंतरिक कलह
विपक्षी दलों ने तुरंत तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है। माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने इस हिंसा को लूट और सत्ता को लेकर आंतरिक कलह का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में इस तरह की हिंसा कोई नई बात नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल में व्याप्त अत्यधिक भ्रष्टाचार के कारण अब मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं। तृणमूल नेतृत्व ने हिंसा से खुद को अलग करने की कोशिश की। पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, हिंसा में शामिल लोगों को अनुशासित पार्टी सदस्य नहीं माना जा सकता।
यह भी पढ़ें: लेफ्ट ने कांग्रेस और TMC ने साफ किया वामपंथ, बंगाल में कैसे बदलती रही सत्ता, BJP दोहरा पाएगी इतिहास?
मामले में FIR दर्ज
पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज की गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो गुटों के बीच झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, तनाव अब भी बना हुआ है।
