Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: पीड़िता के माता-पिता के अनुरोध पर खत्म हुआ जूनियर डॉक्टरों का अनशन, जारी रहेगा आंदोलन

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के मामले में 17 दिनों से धर्मतला में भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार रात को पीड़िता के माता-पिता के अनुरोध पर भूख हड़ताल वापस ले ली है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 21, 2024 | 11:11 PM

कोलकाता केस: (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के मामले में 17 दिनों से धर्मतला में भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार रात अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टरों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के माता-पिता के अनुरोध पर भूख हड़ताल वापस ले ली गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने मंगलवार को होने वाली सामूहिक हड़ताल भी वापस ले ली है।

गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर पांच अक्टूबर से धर्मतला में आमरण अनशन पर थे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भी भूख हड़ताल चल रही थी। डॉक्टर 10 सूत्री मांगों को लेकर अड़े थे। जिसे खत्म करने को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक भी हुई थी लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका था।

सीएम के साथ नहीं बनी बात

इससे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद पिछले 17 दिनों से जूनियर डॉक्टरों की जारी भूख हड़ताल के बीच सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। डॉक्टरों की भूख हड़ताल के 17वें दिन नवान्न (सचिवालय) में वार्ता हुई। पहली बार इसका सीधा प्रसारण किया गया।

यह भी पढ़ें:-  ममता दीदी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दवाओं की मूल्य वृद्धि के फैसले पर की ये अपील

बैठक में मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों से अनशन समाप्त करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि उनकी अधिकांश मांगों का समाधान कर दिया गया है, हालांकि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग को खारिज कर दिया। दोनों पक्ष मौजूदा डराने-धमकाने की संस्कृति पर सहमत थे, लेकिन इसके पीछे के कारणों और परिस्थितियों पर उनके विचार अलग-अलग थे।

सीएम-डॉक्टरों के बीच बहस

स्वास्थ्य सचिव निगम को हटाने की मांग को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि बिना ठोस सबूत के उन्हें डराने-धमकाने की संस्कृति का समर्थक कहना गलत है। आप बिना ठोस सबूत के किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं कह सकते। पहले आपको सबूत देने होंगे, उसके बाद ही आप किसी व्यक्ति को आरोपी कह सकते हैं। इस पर आंदोलनकारी डॉक्टर ने जवाब दिया कि कानून के मुताबिक, किसी व्यक्ति को तब तक आरोपी कहा जा सकता है, जब तक कि वह दोषी साबित न हो जाए।

यह भी पढ़ें:- ओडिशा और बंगाल में आने वाली है भयानक तबाही, कई जिलों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से कई जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को उचित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना निलंबित कर दिया गया। इन छात्रों या रेजिडेंट डॉक्टरों को केवल शिकायतों के आधार पर कैसे निलंबित किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन को राज्य सरकार को सूचित किए बिना ऐसा कदम उठाने का अधिकार किसने दिया। क्या यह डराने-धमकाने की संस्कृति नहीं है।

Kolkata rape and murder case junior doctors hunger strike ended on request of victim parents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 11:11 PM

Topics:  

  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

सम्बंधित ख़बरें

1

फिर सामने आई TMC की अंदरूनी कलह, कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को बताया समय की बर्बादी

2

‘गिरफ्तार करो या गोली मारो, बंगाली भाषा के लिए लड़ती रहूंगी’, ममता बनर्जी का एलान

3

‘कब्रिस्तान जाने में क्या बुराई है’, उमर अब्दुल्ला के बचाव में उतरीं ममता बनर्जी

4

कश्मीर ना जाएं बंगाली, शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान, मुसलमानों पर कही ये बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.