- Hindi News »
- Odisha »
- Red Alert Issued For Odisha And Bengal Regarding Cyclone Dana
ओडिशा और बंगाल में आने वाली है भयानक तबाही, कई जिलों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट
अगले तीन चार दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दहशत भरे होने वाले हैं। क्योंकि चक्रवाती तूफान दाना इन दोनों राज्यों के तटों से टकराने वाला है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर: अगले तीन चार दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दहशत भरे होने वाले हैं। क्योंकि चक्रवाती तूफान दाना इन दोनों राज्यों के तटों से टकराने वाला है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक के लिए चेतावनी जारी कर दी है। ओडिशा के कई जिलों के लिए तो रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह चक्रवात पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और मंगलवार सुबह और तेज हो जाएगा। 23 अक्टूबर यानी बुधवार तक इसके बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘दाना’ रखा है। चक्रवात दाना के कारण कई राज्यों के मौसम में खासा बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें:- टीएमसी ने उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवार, बीजेपी ने बीते कल जारी की थी लिस्ट
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में आग उगलती गर्मी, पारा 45 पार, 21 मई तक रेड अलर्ट; प्रशासन ने दी चेतावनी
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; पहली बार 256.11 GW पहुंची बिजली की मांग, IMD ने जारी की नई गाइडलाइन
पुणे में बढ़ी तपिश, ठंड ने पूरी तरह ली विदाई, फरवरी में ही 39°C तक पहुंचेगा पारा; IMD का अलर्ट
काकीनाडा तट से टकराया साइक्लोन मोंथा, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
ओडिशा के इन जिलों में अलर्ट
चक्रवात ‘दाना’ को लेकर आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा है कि “तटीय क्षेत्रों में 23 अक्टूबर से बारिश शुरू होगी। 24 अक्टूबर-25 अक्टूबर को राज्य के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर के लिए तटीय जिलों मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को भी 25 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की गई है, उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Odisha | On cyclone ‘Dana’ and rainfall alert, Director, IMD Bhubaneswar, Manorama Mohanty says, “Rainfall activity will start from 23rd Oct. Red alert issued in coastal districts ofMayurbhanj, Keonjhar, Balasore, Bhadrak for 24th October. Strong winds likely to prevail… pic.twitter.com/qZCWdInf8w — ANI (@ANI) October 21, 2024
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता 20 से 30 सेमी तक बढ़ सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण कुछ स्थानों पर 30 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। यही वजह है कि तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
बंगाल के इन जिलों में होगी बारिश
चक्रवाती तूफान के कारण कटक, नयागढ़, कंधमाल और गजपति में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में 23 से 24 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता मौसम कार्यालय ने बताया।
यह भी पढ़ें:- ममता दीदी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दवाओं की मूल्य वृद्धि के फैसले पर की ये अपील
Red alert issued for odisha and bengal regarding cyclone dana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














