1 बिल्डिंग, 3 मंजिल और 10 होटल, कोलकाता अग्निकांड में बड़ा खुलासा, अग्निमित्रा पॉल बोली- लाइसेंस की जांच होगी

Kolkata Hotel Fire Incident: कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि एक बिल्डिंग में चल रहे 10 होटलों के परमिट और फायर लाइसेंस की जांच होगी।
kolkata fire agnimitra paul
कोलकाला अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंची अग्निमित्रा पॉलसौजन्य-सोशल मीडिया
Updated on

Kolkata Hotel Inspection Agnimitra Paul: कोलकाता में देर रात करीब 2 बजे एक होटल में आग लगने से 1 बच्चे और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस अग्निकांड की जांच करते हुए दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना की जांच के लिए बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने घटना जायजा लिया।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल उस जगह पहुंचीं जहां आग लगी थी और वहां मौजूद सीनियर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने हालात का जायजा लिया और मौके पर चल रहे बचाव कार्यों और इंतजामों का आकलन किया।

कोलकाता मिर्जा गालिब स्ट्रीट पहुंची मंत्री अग्निमित्रा पॉल

मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में लगी आग वाली जगह पर FSL की टीम पहुंची। आज सुबह-सुबह हुई इस आग की घटना में एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अब एसआईटी जांच की जाएंगी।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया आगे का प्लान

कोलकाता के होटल में आग लगने की घटना पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हम एक टीम बनाने की सोच रहे हैं जो यह चेक करेगी कि होटलों के पास वैलिड परमिट और फायर लाइसेंस हैं या नहीं। एक ही बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर दस होटल चल रहे हैं, जिनमें छोटे-छोटे कमरे हैं। इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। पुलिस अभी भी चेक कर रही है कि वे बांग्लादेशी हैं या इंडियन। पुलिस जांच के बाद इसकी पुष्टि करेगी। निश्चित रूप से, एक्शन लिया जाएगा। हमने अभी तक चीफ मिनिस्टर से बात नहीं की है, लेकिन चीफ मिनिस्टर से बात करने के बाद ही हम कोई अनाउंसमेंट करेंगे।"

kolkata fire agnimitra paul
JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

कोलकाता अग्निकांड में 9 की मौत

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल में मंगलवार-बुधवार की देर रात भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग रात में करीब दो बजे मिर्जा गालिब स्ट्रीट के पास स्थित होटल में लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल से सबसे पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि आग होटल से बाहर निकलने वाले रास्ते के आसपास फैल गई थी। आधी रात के समय आग लगने के कारण होटल में ठहरे कई लोगों को घटना की जानकारी देर से हुई।

kolkata fire agnimitra paul
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक

मृतकों में अधिकतक बांग्लादेशी नागरिक

धुएं के कारण कई लोग होटल के अंदर फंस गए। दमकलकर्मियों ने राहत अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। नौ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com