Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निर्यात में गिरावट के बावजूद मालदा आम को घरेलू बाजार में मिल रहे बढ़िया दाम

इस साल बंगाल के मालदा जिले से आमों का निर्यात काफी प्रभावित हुआ। ब्रिटेन और यूएई के आयातकों ने शुरू में रुचि दिखाई थी, हालांकि कीमत पर सहमति नहीं बनने के चलते निर्यात नहीं किया जा सका। हालांकि इससे आम उत्पादकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jul 06, 2024 | 04:14 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता : इस साल  पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से आमों का निर्यात काफी प्रभावित हुआ। निर्यात प्रभावित रहने के पीछे का कारण निर्यातकों द्वारा विदेशी खरीदारों से बेहतर कीमत हासिल न कर पाना रहा। हालांकि इससे उत्पादकों को कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि विक्रेताओं को घरेलू बाजार से ही अच्छे मूल्य मिल रहे हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मालदा जिले के आम विक्रेताओं को घरेलू बाजार में ही आकर्षक मूल्य मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन और यूएई के आयातकों ने शुरू में रुचि दिखाई थी, हालांकि कीमत पर सहमति नहीं बनने के चलते निर्यात नहीं किया जा सका।

घरेलू बाजार से ही कमा रहे जमकर मुनाफा

अधिकारियों ने कहा कि दूसरी ओर मालदा के आम विक्रेताओं को घरेलू बाजार से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दिल्ली में एक प्रदर्शनी में लगभग 17 टन मालदा आम 100 रुपये से 150 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिका। कम फसल और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन के कारण थोक कीमतों में 50-80 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मालदा के बागवानी उपनिदेशक सामंत लायेक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि, ”इस साल, ब्रिटेन और दुबई के खरीदारों ने निर्यात सौदे रद्द कर दिए, जिन्होंने शुरू में रुचि दिखाई थी। हम जो दाम मांग रहे थे, वे उसे पूरा नहीं कर सके।”

सम्बंधित ख़बरें

क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी

Sanjay Nirupam: बड़बोले ट्रम्प के दोगले बयानों से पैदा हो रही भ्रम की स्थिति, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले निरुपम

महाभारत के इन महान पात्रों का जन्म था श्राप और रहस्यों से जुड़ा, जानें किसका नाम शामिल

ट्रंप की ‘3 हफ्ते’ की चेतावनी के बीच रूस की एंट्री; क्या पुतिन का ‘पीस प्लान’ टाल पाएगा महायुद्ध?

गर्मी और बेमौसम बारिश से उत्पादन में आई गिरावट

पश्चिम बंगाल निर्यातक समन्वय समिति के महासचिव उज्ज्वल साहा ने बताया कि पहले चरण में हिमसागर किस्म के आम के 13 क्विंटल निर्यात के लिए कुछ प्रगति हुई थी, लेकिन आयातक बातचीत के अंतिम चरण में कीमत पर सहमत नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि इस साल गर्मी और बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में भारी गिरावट के कारण आम की कीमतें बढ़ गई हैं।

स्वाद के कारण बेहद लोकप्रिय हैं मालदा के आम

मालदा में आम की कई किस्में उपलब्ध हैं, जैसे कि फाजली, हिमसागर, लक्ष्मणभोग, लंगड़ा और आम्रपल्ली। मालदा आमों की ये किस्में देश में पाये जाने वाले सबसे बड़े और सबसे स्वादिष्ट आमों में से एक हैं। ये आम रंगों में हरे, पीले और कुछ जगहों पर लाल रंग के भी पाये जाते हैं। अपने स्वाद के कारण लोकप्रिय से आम बेहद ही रसीले और बिना रेशे के होते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Impact on export of malda mango of bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2024 | 04:11 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.