‘चुनाव में ही 60% खत्म हो गई पार्टी…’, TMC में टूट पर हुमायूं कबीर का बड़ा दावा, बताया BJP का प्लान-बी
Humayun Kabir On TMC Split: TMC में बड़ी टूट के बाद AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी की पार्टी 60% चुनाव में ही खत्म हो चुकी है।
- Written By: अमन मौर्या
हुमायूं कबीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Humayun Kabir BJP Plan B: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में टूट के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। टीएमसी की टूट से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच AJUP के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने भाजपा की रणनीति, TMC में टूट और नेतृत्व शैली पर पर दावा किया है। TMC के दो गुटों में बंटने पर हमायूं कबीर ने कहा कि यह स्थिति पहले से ही तय थी और वह पिछले छह महीनों से इसकी चेतावनी देते आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में टिकट वितरण और पदों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दी थी। हमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने बार-बार पार्टी नेतृत्व को इन मुद्दों से अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।
TMC चुनाव में ही 60 प्रतिशत खत्म हो गई: हमायूं कबीर
हमायूं कबीर ने बताया कि पार्टी के भीतर पहले से चल रही गतिविधियों के कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेताओं पर जुल्म हो रहा था और टिकट बंटवारा ठीक से नहीं हो रहा था। भाजपा को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रमुख उद्देश्य टीएमसी को कमजोर करना और खत्म करना है। चुनावी नतीजों में टीएमसी को 60 प्रतिशत तो खत्म कर दिया और 40 प्रतिशत ही पार्टी बची है।
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
भाजपा का ‘प्लान-बी’
टीएमसी को खत्म करने के मुद्दे पर बात करते हुए हुमायूं ने कहा कि भाजपा वैकल्पिक रणनीति यानी ‘प्लान-बी’ पर काम कर रही है। इस रणनीति में कुछ राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है और आने वाले चुनावों में इसका असर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने पार्टी खत्म होने का दावा भी किया।
हुमायूं ने बताया कि जिन लोगों ने टीएमसी से बगावत की है, ये सभी अगले चुनाव तक खत्म हो जाएंगे। देखेंगे कि इसमें से कितने लोग चुनाव जीतते हैं। ऋतब्रत बनर्जी द्वारा अपने गुट का सलाहकार बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि पार्टी को तोड़ने वालों के साथ खड़ी होंगी।
ममता बुलाएंगी तो जाऊंगा: हुमायूं
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद के सवाल पर हमायूं कबीर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन व्यक्तिगत रूप से अगर कोई उन्हें बातचीत के लिए बुलाता है तो वह मिलने जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे। पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ गठबंधन बहुत मुश्किल है। आने वाले चुनाव में हम अकेले चुनाव लड़ने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- ममता से बैर नहीं, अभिषेक की खैर नहीं…अब सांसदों पर बागी MLA गुट की नजर, दीदी के लाडले की बढ़ीं मुश्किलें!
शपथ ग्रहण के दौरान मुलाकात का दावा
हुमायूं कबीर ने बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई थी। उनके अनुसार, शपथ लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी और अगले दिन वह ममता को मिठाई देने उनके कक्ष में भी गए थे। बाबरी मस्जिद पर जानकारी देते हुए हमायूं कबीर ने कहा कि मस्जिद का काम चल रहा है। 2028 में उसका उद्घाटन होगा और जाने-माने लोगों को इसमें आमत्रित किया जाएगा।
