ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर लें कोलकाता पुलिस कमिश्नर, हिमंता बिस्वा ने मेसी इवेंट पर दिखाया आईना
Kolkata Messi Event: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मेसी के इवेंट में हुई अफरा-तफरी के लिए ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बंगाल सरकार को भीड़ नियंत्रित करने में फेल बताया।
- Written By: रंजन कुमार
ममता बनर्जी और हिमंता बिस्वा सरमा।
Himanta Biswa Sarma Statement on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी की झलक पाने को बेताब फैंस ने उनके जाते ही टेबल-कुर्सी तोड़ना शुरू कर दिया। महंगी टिकट खरीदने के बावजूद उन्हें मेसी को देखने तक का मौका नहीं मिला, जिसकी वजह थी VIP कल्चर। मेसी की वापसी को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है।
हिमंता बिस्वा ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार भीड़ को नियंत्रण करने में नाकामयाब साबित हुई है। अधिकारियों से घिरे होने से भारी संख्या में जुटे लोग मेसी को देख तक नहीं सके।
10 करोड़ से ज्यादा लोगों की भीड़ नियंत्रित की
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जुबीन गर्ग की मौत के बाद गुवाहाटी की सड़कों पर 3 दिन तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग थे। मगर, गड़बड़ नहीं हुई। सब कुछ शांति से हुआ। 50 हजार लोग अंतिम संस्कार में गए थे, लेकिन हादसा नहीं हुआ। मुंबई में महिला विश्व कप फाइनल के दौरान सब कुछ शांति से हुआ, लेकिन बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। वहां VIP कल्चर काफी ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
मैं मरी नहीं हूं… बगावत के बाद भड़की ममता बनर्जी ने इन दस्तावेजों पर की बात, कहा- धोखे की भी सीमा होती है
ममता को खुद के निरीक्षण की जरूरत
हिमंता के अनुसार ममता को कोलकाता पुलिस के कमिश्नर द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कोलकाता में जो कुछ हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर की है। असम के सीएम ने कहा कि मेसी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। ममता को खुद का निरीक्षण करने की जरूरत है। बंगाल में हर दिन लोगों पर अत्याचार होता है, जो चिंता का विषय है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, विश्व कप विजेता फुटबॉलर लियोनेल मेसी को देखने के लिए कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भीड़ जुटी थी। सभी दर्शक हजारों रुपये का टिकट खीदकर स्टेडियम में पहुंचे थे,लेकिन 20 मिनट की विजिट के दौरान मेसी को अधिकारियों और नेताओं ने घेर रखा था। इस कारण लोगों को मेसी की एक झलक तक देखने को नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ममता का मास्टरस्ट्रोक: 14 साल में दीं 2 करोड़ नौकरियां, TMC ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
इवेंट ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार
मेसी के जाते ही लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों और कुर्सियों को पिच पर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ पर काबू पाने को पुलिस ने बल का सहारा लिया। पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने बाद में बताया कि इवेंट के आयोजनकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
