FIR Against Mamata Banerjee: अमित शाह पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में वकील रिंकी सेन ने FIR दर्ज कराई है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
ममता बनर्जी-अमित शाह (सोर्स-सोशल मीडिया)
FIR Against Mamata Banerjee In Bangladesh Murder Case: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का बांग्लादेशी छात्र नेता हत्याकांड पर बयान देना उनके लिए एक नई मुसीबत का कारण बन गया है। जानकारी के मुताबिक भड़काऊ बयान देने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है।
ममता बनर्जी के खिलाफ यह एफआईआर वकील रिंकी सेन चटर्जी की शिकायत पर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में दर्ज की गई है। जिसके मुताबिक ममता ने बांग्लादेश में हुई उस्मान हादी की हत्या मामले में गृह मंत्रालय पर सवाल उठाया।
वकील की शिकायत के आधार पर दर्ज हुई FIR
ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उनका बयान देश विरोधी है। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में हुई उस्मान हादी की हत्या को लेकर देश के गृह मंत्रालय के खिलाफ भड़काऊ कमेंट किए थे। उनका यह भारत और बांग्लादेश के संबंधों को प्रभावित कर सकता है। दोनों देशों में तनाव पैदा कर सकता है।वह वैश्विक स्तर पर देश की छवि खराब कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पूरा विवाद 2 जून 2026 को कोलकाता के धर्मतला में टीएमसी के धरना प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। यहां पूर्व सीएम ने अपने भाषण में दावा किया था कि उन्हें बांग्लादेश में हुई एक बड़ी हत्या के पीछे की पूरी साजिश के बारें में पता है। लेकिन वह उनका खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि इससे पड़ोसी देश में खलबली मच सकती है। उनका इशारा स्पष्ट रूप से बांग्लादेशी छात्र नेता उस्मान बिन हादी की हत्या की ओर था। उन्होंने उस्मान हादी की हत्या का जिक्र करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिनका सीधा संबंध केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से था।
ममता बनर्जी का विवादित बयान
शिकायतकर्ता के मुताबिक ममता बनर्जी ने कहा था कि STF ने बांग्लादेश से एक बड़े हत्यारे को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर बांग्लादेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। मैं दूसरे देशों की बात नहीं कर रही, मेरा पॉइंट यह है कि वे लोग मेघालय के रास्ते बंगाल में आए। यहां आने के बाद हमारी एसटीएफ ने उन्हें पकड़ा था। गृह मंत्री खुद कह रहे हैं। पू्र्व सीएम ने कहा कि मैंने इतने दिन तक कुछ नहीं कहा लेकिन आज अत्याचार अपनी चरम सीमा पार कर गया है, इसलिए बोल रही हूं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
बता दें कि उस्मान हादी की हत्या दिसंबर 2025 में बांग्लादेश में हुई थी। हत्या का मुख्य आरोपी मेघालय सीमा पार कर बंगाल पहुंचे था जहां राज्य की एसटीएफ टीएम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
