दिल्ली-NCR में भारी बारिश... तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!

Delhi Weather Alert: आईएमडी ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
monsoon rain alert
सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)
Published on
Updated on

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम करवट ली है। राजधानी के कई इलाकों में दोपहर में बादल छा गए। नोएडा सहित एनसीआर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग द्वारा आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलरेट के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में रात के समय भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कल भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 5 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कल रात में भी बादलों की आवाजाही के बीच बिजली चमकने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दैरान लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

इस हफ्ते कैसा रहेगाी मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है।

हालांकि किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है। इसके अगले दिन 7 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com